ग्रेटर नोएडा के जिम्स में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, 10 घायल; CM को खून से लिखी चिट्ठी
जिम्स ग्रेटर नोएडा के कर्मचारी 10 दिनों से हड़ताल पर हैं और उन्होंने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर ...और पढ़ें
HighLights
जिम्स ग्रेटर नोएडा कर्मचारी 10 दिन से हड़ताल पर।
सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर न्याय मांगा।
नियमितीकरण या संविदा पर रखने की मुख्य मांग।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिम्स में चल रही हड़ताल के 10वें दिन कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, एडीसी संतोष कुमार और जिम्स निदेशक डा. बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से करीब ढाई घंटे तक फिर से वार्ता की, लेकिन हल नहीं निकल सका।
वहीं, देर रात पुलिस ने जिम्स के मेन हाल में बैठे कर्मचारियों को हटाने के लिए लाठियां बरसा दीं। इसमें 10 कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने कर्मचारियों को जबरन उठाकर 17 नंबर ओपीडी के सामने बैठा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने लाठियां बरसाने के अलावा उनके साथ बदतमीजी भी की और वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इधर, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ महिला कर्मचारी आरोप लगातीं नजर आईं कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है।
महिला कर्मचारियों को लात भी मारी गई है। पथरी के दर्द से पीड़ित एक स्टाफ नर्स को सुरक्षा कर्मियों ने गेट के अंदर जाने से रोक दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मरीज को काफी इंतजार के बाद अंदर प्रवेश दिया गया, जिससे बाहर खड़े लोगों ने हंगामा किया।
कर्मचारियों का कहना है कि वार्ता के बाद जिला प्रशासन, पुलिस व जिम्स प्रशासन की ओर से उन पर हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी डिग्रियां जलाएंगे।
संविदा पर रखने की मांग
बता दें कि जिम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों की 15 जून से हड़ताल चल रही है। सभी की मांग है कि उन्हें जिम्स में ही नियमित किया जाए या फिर संविदा में रखा जाए। इसके अलावा सभी को मूलभूत लाभ भी दिलाए जाएं। सभी ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह किए बिना परिवार से दूर रहते हुए सेवाएं दी। उस दौरान उन लोगों को आश्वासन दिया गया था, कि सभी को नियमित किया जाएगा।

अब सभी के साथ धोखा किया जा रहा है। 15 जून से शुरू हुई हड़ताल के पहले दिन से लेकर अब तक जिला प्रशासन-पुलिस और जिम्स प्रशासन के साथ कर्मचारियों की हुई कई दौर की बैठक के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मुख्य मांग को माना ही नहीं जा रहा है। बुधवार को हुई बैठक में संविदा पर किए जाने की मांग को मानने से इंकार कर दिया गया।
आरोप लगाया कि बैठक में सिर्फ उन्हें बहलाने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि 27 जून को सीएम का जीबीयू में दौरा लगा हुआ है, जिसको मद्देनजर रखते हुए जिम्स प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस उनकी हड़ताल को खत्म कराने के प्रयास में लगा हुआ है।
बदनाम करने का लगाया आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि बुधवार को चली लंबी बैठक के बाद कोई समाधान नहीं निकलने के बाद पुलिस बल बढ़ा दिया गया। आरोप लगाया कि उन लोगों को धमकाया गया है कि हड़ताल खत्म की जाए, नहीं तो बल प्रयोग कर हटा दिया जाएगा।

वहीं कर्मचारियों ने बताया कि उन पर चाबियां नहीं देने के लगाए गए आरोप निराधर हैं, सभी चाबियां जिम्स प्रशासन को सौंप दी गई हैं। वह लोग लगातार इमरजेंसी और आइसीयू में ड्यूटी भी कर रहे हैं। सिर्फ उन लोगों को बदनाम किया जा रहा है।
जिम्स प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कई घंटों तक वार्ता चली है। संभावना है कि जल्द ही हड़ताल खत्म कराने का समाधान निकाल लिया जाएगा।
मंगलेश दुबे, एडीएम प्रशासन
कई घंटे तक वार्ता चली है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। कोशिश है कि समाधान निकाला जाए, इसके लिए अभी वार्ता की जा रही है और समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
संतोष कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए हड़ताल स्थल से उठाकर दूसरे स्थान पर जबरदस्ती बैठा रहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस बल ने उनके साथ बदतमीजी की है और वीडियो बना रहे कर्मचारियों से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ महिला कर्मचारी आरोप लगा रही है कि पूर्व पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है मारपीट करने के साथ महिला कर्मचारियों के लात भी मारी गई है।
पथरी के दर्द से पीड़ित ए स्टाफ नर्स को सुरक्षा कर्मियों ने गेट के अंदर जाने से रोक दिया। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। स्टाफ नर्स का आरोप है कि पूर्व सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ कर पीछे खींच दिया।
इमरजेंसी गेट को भी किया बंद
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि बातचीत में समाधान नहीं निकलने के बाद जिम्स प्रशासन ने मुख्य गेट के साथ ही इमरजेंसी गेट को भी बंद कर दिया है। वहीं हड़ताल स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है की हड़ताल खत्म करो।आरोप है कि हड़ताल स्थल के सभी कैमरे बंद कर दिए गए हैं।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए हड़ताल स्थल से उठाकर दूसरे स्थान पर जबरदस्ती बैठा रहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस बल ने उनके साथ बदतमीजी की है और वीडियो बना रहे कर्मचारियों से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।