विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YEIDA में निवेश का बड़ा मौका, स्कूल-कॉरपोरेट ऑफिस के 19 प्लॉट की योजना लॉन्च; 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM (IST)

यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने निवेशकों और शिक्षण संस्थानों के लिए स्कूल और कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट योजना शुरू की है। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यीडा ने स्कूल और कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट योजना शुरू की।

  2. आवेदन 16 सितंबर से 16 अक्टूबर तक, ई-ऑक्शन नवंबर में।

  3. सेक्टर-17, 18, 20, 22ई में कुल 19 प्लॉट उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने निवेशकों और शिक्षण संस्थानों के लिए जमीन लेने का सुनहरा मौका दिया है। प्राधिकरण ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कारपोरेट आफिस के लिए प्लाट योजना को लांच कर दिया है।

यह योजना 16 सितंबर को खुलेगी और 16 अक्टूबर को बंद होगी। यीडा की इस योजना के तहत सेक्टर-17, 18, 20 और 22ई में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुल 10 प्लाट और सेक्टर-22ई में कारपोरेट आफिस के 9 प्लाट ई-आक्शन के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।

स्कूल प्लाट के लिए ई-आक्शन 20 नवंबर को होगा, वहीं कारपोरेट आफिस प्लाट के लिए ई-आक्शन 23 नवंबर 2026 को होगा। स्कूल कैटेगरी में प्लाट का आकार 8000 से 14100 वर्गमीटर तक है। इसकी आवंटन दर 16804 से 17775 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है।

पंजीकरण के लिए जमा करना होगा 10 प्रतिशत राशि

आरक्षित मूल्य 14.22 करोड़ से 23.41 करोड़ रुपये के बीच है। पंजीकरण के लिए 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसी तरह कारपोरेट आफिस के सभी 9 प्लाट 1000-1000 वर्गमीटर के हैं। इनकी दर 54380 रुपये प्रति वर्गमीटर है।

आरक्षित मूल्य 5.44 करोड़ रुपये है, जबकि एक प्लाट का मूल्य 6 करोड़ रखा गया है। इसके लिए 54.40 लाख रुपये पंजीकरण राशि तय की गई है।

यीडा क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और यमुना एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं हैं।

यह भी पढ़ें- YEIDA के 6000 आवंटियों का इंतजार खत्म, जल्द मिलेगा प्लॉट का कब्जा; 2009 से अटका था सपना

यह भी पढ़ें- यीडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करेगा फिनलैंड? कंपनी ने अधिकारियों से की चर्चा