विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 42 औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी 27 अप्रैल को; नई दरों पर होगा आवंटन, रोजगार बढ़ाने का दावा

Published: Mon, 13 Apr 2026 08:20 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण 27 अप्रैल को 42 औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी करेगा। ये भूखंड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 29, 32 और ...और पढ़ें

औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी। फोटो: आर्काइव

औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. 27 अप्रैल को 42 औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी

  2. नई आवंटन दरें 1 अप्रैल से लागू, नीलामी पर प्रभावी

  3. ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए भूखंडों का आवंटन करेगा। 42 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी 27 अप्रैल को करेगा। एक अप्रैल से नई आवंटन दर लागू होने के कारण योजना में शामिल भूखंड पर भी इसे लागू कर दिया गया है।

प्राधिकरण ने आवेदकों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए 17 अप्रैल तक का समय दिया है। प्राधिकरण का दावा है कि औद्योगिक भूखंडों के आवंटन से यीडा क्षेत्र में रोजगार सृजन बढ़ेगा।

प्राधिकरण ने जनवरी में आठ हजार वर्गमीटर तक के औद्योगिक भूखंडों की योजना निकाली थी। इसमें आवेदन के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया था, प्राधिकरण ने जांच के बाद आवेदकों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि आवेदकों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए 17 अप्रैल तक समय दिया गया है। इसके बाद आवेदकों की अंतिम सूची 22 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। इसमें शामिल आवेदक ही नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।

27 अप्रैल को ई नीलामी से भूखंडों का आवंटन होगा। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा । योजना में शामिल सभी42 भूखंड सेक्टर 29, 32 व 33 में हैं। सेक्टर 29 में प्राधिकरण अपैरल पार्क, सेक्टर32 में एमएसएमई व सेक्टर 33 मेंं टाय पार्क विकसित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Noida Protest: 8 घंटे की शिफ्ट और 20 हजार वेतन, नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन; 10 Points में समझें पूरी डिटेल