विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noida Protest: 8 घंटे की शिफ्ट और 20 हजार वेतन, नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन; 10 Points में समझें पूरी डिटेल

Published: Mon, 13 Apr 2026 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2026 05:09 PM (IST)

Noida Protest News: नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में श्रमिकों का वेतन वृद्धि और बेहतर कार्यस्थल की मांगों को लेकर प्रदर्शन ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नोएडा। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों (Noida Protest News) में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ये श्रमिक बीते कई दिनों से वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जब इनकी कंपनी प्रबंधन से बातचीत असफल रही तो यह आंदोलन सोमवार सुबह को उग्र हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस कारण इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई जगहों पर पत्थरबाजी भी की गई।

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और समय पर समस्याओं के समाधान के कड़े निर्देश दिए।

20260413155L

10 बिंदुओं में जानें अब तक क्या हुआ?

1. कहां-कहां प्रदर्शन हुआ?

प्रदर्शन मुख्य रूप से नोएडा के Phase 2, Sector 60, Sector 62 और Sector 84 में हुआ। यह प्रदर्शन मदरसन नामक कंपनी के पास अधिक उग्र हो गया। सबसे ज्यादा हिंसा Hosiery Complex (Phase 2) में देखी गई।

2. मजदूर क्यों प्रदर्शन कर रहे थे?

नोएडा के विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कामगारों का आरोप था कि 12 हजार रुपये महीने देकर उनसे रोज 12-12 घंटे काम करवाया जाता था। वे 20 हजार रुपये महीने देने और 8 घंटे वर्किंग आवर तय करने की मांग कर रहे हैं। वे बेहतर काम के माहौल की भी मांग कर रहे थे।

PTI04_13_2026_000141B

3. प्रदर्शन कैसे हिंसक हुआ?

शुरुआत में श्रमिकों का आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस से झड़प होने के बाद मजदूरों ने पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी।

4. क्या-क्या नुकसान हुआ?

कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पथराव हुआ। एक कार पूरी तरह जल गई। पुलिस के वाहनों को भी क्षति पहुंचाया गया।

5. ट्रैफिक पर कितना असर?

प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गईं। सुबह के पीक आवर में हजारों लोग फंस गए। ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी।

PTI04_13_2026_000145B

6. किन सड़कों पर असर पड़ा?

नेशनल हाईवे-9 और चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड ब्लॉक हो गया। फरीदाबाद तक भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

7. पुलिस ने क्या किया?

पुलिस ने नोएडा के विभिन्न इलाकों में भारी बल तैनात किया। सीनियर अधिकारी मौके पर हैं। बैरिकेडिंग की गई और चेकिंग बढ़ाई गई। न्यूनतम बल का इस्तेमाल करते हुए स्थिति को काबू में करने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों से हिंसक न होने की अपील की गई।

8. सरकार ने क्या किया था?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंदोलन को देखते हुए कंपनी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान जारी किए जाने के निर्देश दिए थे। रविवार को डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। रविवार को ही प्रशासन ने मजदूरों के लिए कुछ राहत घोषित की- जैसे डबल ओवरटाइम पे, साप्ताहिक छुट्टी, 10 तारीख तक सैलरी और नवंबर 30 से पहले बोनस। लेकिन इसके बावजूद श्रमिकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

20260413196L

9. अभी स्थिति क्या है?

पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। चिल्ला बॉर्डर फिर से खोल दिया गया है। प्रशासन ने अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है और सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास जारी है।

10. सीएम योगी की क्या है प्रतिक्रिया?

प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश में जो भी कानून को हाथ में लेने का काम करेगा, उन्हें जेल में डाला जाएगा।

PTI04_13_2026_000148B

यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें- पहले से थी हिंसा की आशंका, फिर भी क्यों सोया रहा प्रशासन? डीएम की अपील फेल, पुलिस की चौकसी पर भी उठे सवाल