यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, सर्विस मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट पर होगा मंथन
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी, जिसमें यमुना सिटी के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में यमुना सिटी का सर्विस मास्टर प्लान ड्राफ्ट प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगा।
-1795645876059_m.webp)
यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में सर्विस मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर होगा मंथन ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित होगी।
यमुना सिटी का सर्विस मास्टर प्लान ड्राफ्ट मुख्य एजेंडा।
कई नीतिगत प्रस्तावों पर भी बोर्ड में होगी चर्चा।
रनजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी। प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में यमुना सिटी के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में यमुना सिटी का सर्विस मास्टर प्लान ड्राफ्ट प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगा। इसके अलावा कई नीतिगत प्रस्ताव भी रखे जाने की उम्मीद है।
विकास की पूरी रूपरेखा तैयार
यीडा की बोर्ड बैठक प्राधिकरण के सभागार सुबह 11 बजे से होगी। प्राधिकरण ने यमुना सिटी का मास्टर प्लान बनवाया है।
सर्विस मास्टर प्लान के जरिये यमुना सिटी में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं के विकास की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया जाएगा।
बैठक में रखा जाएगा ड्रॉफ्ट
इसमें शहर के सुनियोजित विकास और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। सर्विस मास्टर प्लान का ड्राफ्ट बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न प्रोजेक्टों की मौजूदा स्थिति, काम की रफ्तार और निर्धारित समयसीमा के अनुसार उनकी प्रगति की समीक्षा की जा सकती है।
बैठक में कई नीतिगत प्रस्ताव भी रखे जाने की संभावना है। इन प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों के बीच विचार-विमर्श होगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के सोनीपत में युवाओं को स्वरोजगार देने का प्लान तैयार, इन 5 विषयों में दी जाएगी ट्रेनिंग