हरियाणा के सोनीपत में युवाओं को स्वरोजगार देने का प्लान तैयार, इन 5 विषयों में दी जाएगी ट्रेनिंग
सोनीपत के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए पांच विषयों में अल्पकालिक व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
-1795645230011_m.webp)
सोनीपत में अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत कराएगा व्यावसायिक प्रशिक्षण।
अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को मिलेगा लाभ।
प्राकृतिक खेती, सिलाई जैसे कौशल सिखाए जाएंगे।
दीपक गिजवाल, सोनीपत। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बेरोजगार ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए पांच विषयों में अल्प अवधि के व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती, फल एवं सब्जी परिरक्षण, बेकरी उत्पाद तैयार करने, नर्सरी उगाने तथा कटाई एवं सिलाई का तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा।
युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार देना है उद्देश्य
इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना आजीविका का साधन विकसित कर सकें। प्रत्येक प्रशिक्षण के लिए जिले से 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
गांवों के आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता
चयन प्रक्रिया में विधवा महिलाओं, दिव्यांग युवक-युवतियों त ऐसे परिवारों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन परिवारों में केवल बेटियां हैं।
इसके अलावा उन गांवों के आवेदकों को भी प्राथमिकता मिलेगी, जहां से पहले किसी प्रतिभागी ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया है।
इच्छुक अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सोनीपत, गोहाना और गन्नौर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा, सीवरेज-सड़कों ने पकड़ी रफ्तार, मेट्रो और बाईपास अब भी दूर