विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थानीय लोगों का सफर हुआ टोल फ्री, पहचान पत्र दिखाकर अब नहीं देना होगा शुल्क

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:05 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के स्थानीय निवासियों के लिए बृहस्पतिवार से टोल मुक्त आवागमन शुरू हो गया है। निर्धारित ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. स्थानीय निवासियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल मुक्त आवागमन शुरू।

  2. निर्धारित पहचान पत्र दिखाकर नि:शुल्क आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

  3. किसानों के योगदान का सम्मान, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थानीय निवासियों के लिए बृहस्पतिवार से टोल मुक्त आवागमन की सुविधा शुरू हो गई। निर्धारित पहचान पत्र दिखाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर निश्शुल्क आवाजाही कर सकेंगे।

इससे तहसील, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय समेत विभिन्न कार्यों के लिए आने जाने वाले स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी।

योगदान के प्रति सम्मान

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे और इस क्षेत्र में स्थापित होने वाली विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देकर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, उन्हें विकास से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह सुविधा उनके योगदान के प्रति सम्मान है।

यमुना क्षेत्र औद्योगिक निवेश, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा अनेक बड़ी परियोजनाओं के कारण तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की सुविधाएं, प्राथमिकता देना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर इस सुविधा का शुभारंभ होना, विशेष अवसर है।

यह भी पढ़ें- द्वारका एक्सप्रेसवे सड़क हादसा: इलाज के दौरान ठेकेदार ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई तीन

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा, शहीद पथ पर बनेगा एलिवेटेड रोड