विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा, शहीद पथ पर बनेगा एलिवेटेड रोड

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:21 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के विस्तार और लखनऊ के शहीद पथ पर एलिवेटेड ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार, अधिक लोगों को मिलेगा लाभ।

  2. शहीद पथ पर एलिवेटेड रोड, सार्वजनिक वाहन पेट्रोल-डीजल मुक्त होंगे।

  3. एलिवेटेड रोड पर मेट्रो रूट की संभावना, ट्रैफिक दबाव होगा कम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के विस्तार की बात कही है। गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे का विस्तार लखनऊ की आखिरी खोलने तक होगा। इसका लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकेंगे।

वर्तमान में यह एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा है। 42 सौ करोड़ की लागत से इसे बनाया गया है और 13 जुलाई को ही इसका लोकार्पण हुआ है। उनकी इस घोषणा से यह तय हो गया है कि एक्सप्रेसवे भविष्य में अभी कई और जिलों से कनेक्ट होने जा रहा है। अभी यह लखनऊ के अलावा उन्नाव, कानपुर को जोड़ रहा है।

वहीं लखनऊ के शहीद पथ पर एलिवेटेड रोड बनेगी और उस पर चलने वाले वाहन पर लोग आसानी से अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। नितिन गडकरी के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर चलने वाले सार्वजनिक वाहन पेट्रोल व डीजल से नहीं चलेंगे।

उनकी इस घोषणा के बाद यह तय हो गया है कि लखनऊ में शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड रोड और फिर उसके ऊपर मेट्रो रूट बनना तय है। इसके बनने से शहीद पथ के दाएं व बाएं बस रहे नए लखनऊ की एक बड़ी आबादी को सार्वजनिक संसाधनों को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। करीब 23 किलोमीटर लंबे शहीद पथ अयोध्या रोड, सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड व कानपुर रोड को कनेक्ट करता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 232 करोड़ से बनेंगे नए उपकेंद्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और लाइन सुधार के लिए प्लान तैयार

इस पर वाहनों का प्रतिदिन आवागमन एक लाख से अधिक है। एलिवेटेड रोड व मेट्रो रूट बनने से इस पर ट्रैफिक तीन लाख से चार लाख तक प्रतिदिन आसानी से चल सकेगा। यही नहीं भविष्य में शहीद पथ के मेट्रो रूट को एसजीपीजीआइ और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से जोड़ने में आसानी भी होगी।

यह भी पढ़ें- मोबाइल की किश्त न भरने पर युवक को बंधक बनाकर निकाला खून, दो रिकवरी एजेंट गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 25000 का इनाम