यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा! टोल दरों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी
यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा महंगी हो सकती है क्योंकि जेपी इन्फ्राटेक ने टोल शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण को ...और पढ़ें
-1778617000428_m.webp)
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
HighLights
जेपी इन्फ्राटेक ने टोल वृद्धि का प्रस्ताव दिया।
नोएडा एयरपोर्ट यात्रियों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ।
यमुना प्राधिकरण ने अभी निर्णय नहीं लिया है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा के लिए लोगों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इन्फ्राटेक ने टोल शुल्क में वृद्धि के लिए यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण ने अभी इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिए है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी टोल दरों में वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था।
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरोंं में वृद्धि से नोएडा एयरपोर्ट आने वाले वाहनों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही दिल्ली, नोएडा से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज आदि जाने वाली बसों में टिकट भी महंगा हो जाएगा। सुरक्षा रियलटी लि. यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इन्फ्राटेक का अधिग्रहण कर चुकी है।
यमुना प्राधिकरण ने 2020-21 के बाद 2024 में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। एक अक्टूबर 2024 से नई दरें लागू की गई थीं। इसके तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा में चार प्रतिशत की औसतन टोल शुल्क वृद्धि की गई थी। एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन तकरीबन 30000 से 35000 यात्री सफर करते हैं। सप्ताहांत व त्योहार के दौरान यह संख्या और अधिक हो जाती है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संख्या में तेजी से इजाफा
15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संख्या में तेजी से इजाफा होगा। इसके साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बन रहे इंटरचेंज के जून में शुरू होने से भी वाहनों की संख्या बढ़ेगी।
इससे जेपी इन्फ्राटेक का यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का ग्राफ बढ़ेगा। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर औसतन 3.5 प्रतिशत टोल वृद्धि का प्रस्ताव यीडा को दिया गया है। यीडा के एसीईओ मनीष मीणा का कहना है कि कंपनी की ओर से कंसेशन एग्रीमेंट में प्रतिवर्ष टोल वृद्धि का हवाला देते प्रस्ताव दिया गया है। अभी प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
सुविधाओं में कोई वृद्धि नहीं
यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षा रियलटी के पास आने के बाद यात्री सुविधाओं में कोई वृद्धि नहीं हुई है। एक्सप्रेसवे 2024 में 528 हादसे हुए थे। इसमें 112 लोगाें की मौत हुई थी, जबकि 955 लोग घायल हुए थे। 2025 में भी 562 से अधिक हादसे और 115 मौत हो चुकी हैं। एक्सप्रेसवे पर तार फेंसिंग जगह-जगह टूटी हुई हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 अक्टूबर 2024 से प्रति किमी लागू टोल दरें
| वाहन श्रेणी | 2021-22 में दर (₹ प्रति किमी) | मौजूदा दरें (₹ प्रति किमी) |
|---|---|---|
| दो पहिया | 1.30 | 1.50 |
| जीप, कार | 2.70 | 2.95 |
| हल्के व्यावसायिक वाहन | 4.35 | 4.60 |
| बस / ट्रक | 8.95 | 9.35 |
| भारी निर्माण वाहन | 12.90 | 13.25 |
| ओवर साइज वाहन | 17.60 | 18.35 |
यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण प्लॉट स्कीम: 18 जून को निकलेगा लकी ड्रॉ, शुरू हुई 1 लाख से अधिक आवेदनों की जांच
