विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज रात 12 बजे से नई स्पीड लिमिट लागू, दो महीने तक लागू रहेगी व्यवस्था

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 04:44 PM (IST)

सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटाई गई है। यह नई गति सीमा 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर गतिसीमा कम करने के बाद लगाए गए नई गति सीमा के बोर्ड।

यमुना एक्सप्रेस वे पर गतिसीमा कम करने के बाद लगाए गए नई गति सीमा के बोर्ड।

HighLights

  1. सर्दियों में कोहरे के कारण गति सीमा घटाई गई।

  2. कारों की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा हुई।

  3. 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी।

जागरण संवाददाता, जेवर। सर्दियों में कोहरे के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा लागू रहेगी।

इसके तहत कारों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। यह व्यवस्था सर्दियों के मौसम में कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों के दौरान सुबह और देर रात घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम हो जाती है। कई बार वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का पता समय पर नहीं चल पाता।

अचानक ब्रेक लगाने से होता है हादसे का खतरा

तेज रफ्तार के कारण अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में गति सीमा कम करने का निर्णय सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-एनसीआर से आगरा और लखनऊ और बिहार तक जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इनमें निजी कारों के साथ बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन भी शामिल हैं।

सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना होगा। वाहन चालकों से अपील है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।

बरतें ये सावधानियां

यात्रा जरूरी होने पर वाहन की हेडलाइट और फाग लैंप का इस्तेमाल करें। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। गति सीमा का पालन कर और सावधानी बरतकर हादसों की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नई गति सीमा 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद मौसम की परिस्थितियों के अनुसार सामान्य गति सीमा बहाल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; फ्लाइट किराए पर नियंत्रण की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।