Move to Jagran APP

Yamuna Expressway Speed Limit: 15 दिसंबर से तेज नहीं दौड़ पाएंगे वाहन, जानिए नई स्पीड लिमिट

यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार कम होगी। हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunPublished: Mon, 05 Dec 2022 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 08:45 AM (IST)
15 दिसंबर से तेज नहीं दौड़ पाएंगे वाहन, जानिए क्या है नई स्पीड लिमिट

नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार कम होगी। हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी।

loksabha election banner

सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसे की रोकथाम के लिए प्राधिकरण ने दो माह तक अधिकतम गति सीमा कम करने का फैसला किया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा निर्धारित है।

एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित है गति

भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है, लेकिन गति सीमा का उल्लंघन करते हुए दौड़ते हैं और तेज गति के कारण हादसे का शिकार होते हैं। सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहन दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों के भिड़ने की आशंका अधिक रहती है।

दो महीने तक रहेगा ये नियम लागू

इसलिए प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम कर देता है। सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा अस्सी किसी प्रति घंटा रहेगी। वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा साठ किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके चालान काटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर हूइ मौत

दिसंबर-जनवरी-फरवरी के दौरान हुए हादसे

वर्ष                                   हादसे                    मौत

2020                                 112                      28

2021                                 113                      42

2022                                   37                      16

नोट: 2022 में जनवरी फरवरी के दौरान हादसे व मृतकों की संख्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.