विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना सिटी में सुरक्षा होगी मजबूत, व्यस्त चौराहों पर बनेंगे पुलिस और ट्रैफिक बूथ; अंडरपास बनाने की भी है तैयारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:41 AM (IST)

YEIDA क्षेत्र में बढ़ती आबादी और यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। प्रमुख चौराहों और ...और पढ़ें

यीडा ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मोड़ों और अंडरपास पर अत्याधुनिक पुलिस व यातायात बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है। एआई इमेज

यीडा ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मोड़ों और अंडरपास पर अत्याधुनिक पुलिस व यातायात बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है। एआई इमेज

HighLights

  1. यीडा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी।

  2. प्रमुख चौराहों और अंडरपास पर बनेंगे पुलिस बूथ।

  3. नागरिकों की सुरक्षा व यातायात प्रबंधन होगा बेहतर।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की तैयारी कर ली गई है। प्राधिकरण ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मोड़ों और अंडरपास पर अत्याधुनिक पुलिस व यातायात बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र भाटी के अनुसार, यमुना सिटी में आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसके चलते सड़कों पर वाहनों और आम लोगों की आवाजाही में भारी इजाफा हुआ है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए यह पहल की जा रही है।

इन प्रमुख स्थानों को किया गया चिह्नित

  • गलगोटिया विश्वविद्यालय तिराहा

  • खेड़ा मोड़ (रबूपुरा)

  • फलैदा कट

  • सबौता अंडरपास

  • खुर्जा और यमुना गौर सिटी (रोनीजा) अंडरपास

इन बूथों के निर्माण से क्षेत्र के संवेदनशील और व्यस्त मार्गों पर पुलिस बल की दृश्यता बढ़ेगी। इससे न केवल असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात की रियल-टाइम निगरानी भी काफी आसान हो जाएगी। सुरक्षा के इस नए ढांचे से यमुना सिटी के निवासियों और यात्रियों को अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी रोड का काम किसानों ने रोका, रात में मिट्टी डालने पहुंचे ठेकेदार को खदेड़ा 

यह भी पढ़ें- 'ऊपर से गाजियाबाद जाएंगे और नीचे से ग्रेटर नोएडा', यूपी की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान रेडी