ग्रेटर नोएडा में ग्रुप हाउसिंग प्लॉट खरीदने का एक और मौका, YEIDA ने फिर बढ़ाई आवेदन की तारीख
यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना में आवेदन की समय सीमा 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। कम आवेदन आने के कारण यह निर्णय लिया गया है ताकि नीलामी के लिए न्यूनतम शर्त पूरी हो सके।

यीडा प्लॉट आवंटन की तिथि एक बार फिर से बढ़ाई है। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना में आवेदन की समय सीमा को फिर बढ़ा दिया है। अब 10 दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है।
प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग योजना में आवेदन काफी कम आ रहे हैं, इसलिए आवेदन की समय सीमा को बढ़ाया जा रहा है।
10 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना
प्राधिकरण ने सितंबर में 10 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना निकाली थी। इसमें भूखंड का आवंटन नीलामी के आधार पर होना है। नीलामी के लिए प्रत्येक भूखंड के सापेक्ष न्यूनतम तीन आवेदन की शर्त पूरी होना जरूरी है।
लेकिन आवेदन को लेकर प्राधिकरण को निराशा मिल रही है। इसलिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर प्राधिकरण प्रयास कर रहा है कि नीलामी के लिए आवेदन की न्यूनतम शर्त पूरी हो जाए।
31 दिसंबर को होगी भूखंडों की नीलामी
अब इस योजना में नीलामी 31 दिसंबर को होगी। इससे पहले प्राधिकरण होटल के लिए भूखंड योजना समेत अन्य योजनाओं में भी आवेदन की समय सीमा को बढ़ा चुका है।
भूखंड योजना पर प्राधिकरण का चालू वित्त वर्ष में राजस्व का लक्ष्य भी टिका हुआ है। काफी प्रयास के बावजूद प्राधिकरण अभी तक आवासीय भूखंड योजना भी नहीं निकाल पाया है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में इंस्पेक्टर के बेटे का 30000 का चलान काटने की मिली सजा, ट्रैफिक कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर