यमुना प्राधिकरण ने निकाली लॉटरी, ग्रेटर नोएडा के दो गांवों के किसानों को मिले 147 आबादी भूखंड
यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में 147 किसानों को 7% आबादी भूखंडों का आवंटन किया है। डूंगरपुर रीलका और अच्छेजा बुजुर्ग गांवों के किसानों को सेक्टर-18 में लॉटरी के माध्यम से भूखंड दिए गए।

यमुना प्राधिकरण। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
यमुना प्राधिकरण ने 147 आबादी भूखंडों का आवंटन किया।
डूंगरपुर रीलका, अच्छेजा बुजुर्ग गांवों के किसानों को लाभ।
सेक्टर-18 में लॉटरी से भूखंडों का वितरण।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में शुक्रवार को किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया गया।
डूंगरपुर रीलका गांव के 128 व अच्छेजा बुजुर्ग गांव के शेष 19, कुल 147 भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। सभी भूखंड सेक्टर-18 में है।
लॉटरी निकालने के मौके पर किसान व प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। लॉटरी के जरिए किसानों को भूखंड संख्या का आवंटन किया गया।
प्राधिकरण खेरलीभाव के 295 भूखंडों का पहले ही आवंटन कर चुका है। एक सप्ताह में प्राधिकरण कुल 442 आबादी भूखंडों का आवंटन कर चुका है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला, सेक्टर गामा-2 DPS के सामने बनेगा फुटओवर ब्रिज; पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा