विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला, सेक्टर गामा-2 DPS के सामने बनेगा फुटओवर ब्रिज; पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा

By Ranjeet MishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:50 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर गामा-2 में डीपीएस स्कूल के सामने 60 मीटर चौड़ी सड़क पर फुटओवर ब्रिज बनाने का ...और पढ़ें

पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज बनेगा। AI जनरेटेड इमेज

पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज बनेगा। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. गामा-2 में डीपीएस स्कूल के सामने फुटओवर ब्रिज बनेगा।

  2. पैदल यात्रियों, बच्चों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

  3. डीबीएफओटी मॉडल पर 20 साल के लिए निर्माण होगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर गामा-2 में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) डीपीएस स्कूल के सामने बनाने का निर्णय लिया है।

यह एफओबी 60 मीटर चौड़ी सड़क पर बनाया जाएगा और इसका निर्माण डिजाइन, बिल्ड, फंड, आपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग के मुताबिक, प्राधिकरण के अनुसार फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी को 20 साल के लाइसेंस पीरियड के लिए अधिकृत किया जाएगा।

पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस एफओबी के बनने से गामा-2 सेक्टर स्थित डीपीएस स्कूल के बच्चों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। अभी बच्चे पैदल सड़क पार करते हैं। इस रोड के वाया एलजी-शारदा गोल चक्कर होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे लिंक रोड से जुड़ने के कारण आने वाले दिनों में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा।

टेंडर की प्रक्रिया शुरू

वहीं, ऐसे में स्कूल के बच्चों और अभिभावकों के परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह क्षेत्र रिहायशी इलाके में भी स्थित है, इससे यहां से काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और दफ्तरों के लिए निकलने वाले नौकरीपेशा को भी काफी सहूलियत होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी बिड 23 नवंबर को खोली जाएंगी।

आने वाले दिनों में गामा सेक्टर स्थित डीपीएस स्कूल के पास ट्रैफिक का काफी दबाव बढ़ने वाला है। बच्चों और अभिभावकों के साथ निवासियों को सड़क पार करने के लिए बेहतर सुविधा देने के लिहाज से स्कूल के सामने एफओबी बनाया जाएगा। इससे दुर्घटना की संभावनाएं खत्म होगी। - एके सिंह, जीएम प्रोजेक्ट ग्रेनो प्राधिकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।