कौन हैं लक्ष्मी सिंह? नोएडा में चार साल कमिश्नर रहने के बाद अब संभालेंगी गाजियाबाद पुलिस की कमान
उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद तबादला हो गया है।
-1795803131616_m.webp)
आईपीएस लक्ष्मी सिंह। फोटो-जागरण
HighLights
लक्ष्मी सिंह का गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद तबादला हुआ।
जे रविंदर गौड गौतमबुद्ध नगर के नए पुलिस आयुक्त बने।
नए आयुक्त के सामने साइबर अपराध व यातायात सुधार चुनौती।
जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस आयुक्त आईपीएस लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद की कमान संभालेंगी। करीब चार साल जिले में रहने के बाद उनका तबादला हुआ है। 2005 बैच के आइपीएस व जिले में एएसपी रह चुके जे रविंदर गौड गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के तीसरे पुलिस आयुक्त होंगे।
तत्कालीन पुलिस आयुक्त 2000 बैच की आइपीएस लक्ष्मी सिंह ने 30 नवंबर 2022 को जिले का पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने महिला सुरक्षा, तकनीक आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराध पर नियंत्रण व यातायात प्रबंधन पर काम किया।
लक्ष्मी सिंह ने इन समस्याों पर किया काम
हाल में एम्बुलेंस को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑपरेशन फास्ट शुरू किया गया। इसके तहत विशेष कॉरिडोर से एम्बुलेंस को जाम में फंसे बिना अस्पताल तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने पिंक बूथ, थानों में वीडियो वॉल, पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए फैमिली डिस्प्यूट रेजोल्यूशन क्लीनिक और जियोस्पेशियल डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफार्म पर भी काम किया।
उनके कार्यकाल में संगठित अपराध पर नियंत्रण के प्रयास हुए। वह सख्त व अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी गईं। एक जनवरी 2025 को उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर पदोन्नति मिली थी।
कौन हैं जे रविंद्र गौड़?
उधर, गाजियाबाद में जे रविंद्र गौड के कार्यकाल के दौरान छह अपराधियों के ढेर होने, थानों को बेहतर बनाने, एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति घर तक पहुंचाने जैसे काम हुए। अब गौतमबुद्ध नगर में उनके सामने साइबर ठगी, संगठित अपराध, औद्योगिक सुरक्षा, जेवर एयरपोर्ट, वीवीआइपी मूवमेंट प्रबंधन व यातायात व्यवस्था सुधारने की चुनौती होगी।
दोनों जिलों के लोग रोज यातायात जाम से जूझते हैं। यातायात प्रबंधन के लिए अधिकारियों के व्यक्तिगत व साझा प्रयास लाखों लोगों के लिए सराहनीय पहल साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नोए़डा में लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर फेंका गर्म तेल, मौके से हुई फरार