गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद, युवा राष्ट्र निर्माण के वाहक
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन हुआ, जिसमें 40 संस्थानों के 150 से ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन।
युवा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण वाहक हैं।
छात्रों ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर विचार रखे।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन युवाओं के बीच लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुआ।
इसमें जीबीयू, शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, लायड ग्रुप, मिहिर भोज कालेज, गवर्नमेंट पीजी कालेज, द्रोणाचार्य ग्रुप सहित लगभग 40 शैक्षणिक संस्थानों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
युवा राष्ट्र निर्माण का वाहक है
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण वाहक हैं। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं ने प्रस्तुत किए अपने विचार
माई भारत, गौतमबुद्ध नगर के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह ने युवाओं को सुशासन एवं नीति निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने में युवा संसद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। युवा संसद में विद्यार्थियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में जीबीयू से डा. रितिका जोशी एवं सृजना जायसवाल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से डॉ. प्रीतीश कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. पवन सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम डॉ. सुशील कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. भास्वती बनर्जी, प्रीतेश मिश्रा मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।