विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नासा गोलचक्कर पर खड़ी होंगी 10 हजार गाड़ियां, UP इंटरनेशलन ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक पुलिस का पार्किंग प्लान

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:28 PM (IST)

यूपी ट्रेड शो में आने वाले आगंतुकों के लिए ग्रेटर नोएडा में यातायात पुलिस ने पार्किंग और एक्सपो मार्ट तक ...और पढ़ें

ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान। फोटो: आर्काइव

ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. ट्रेड शो के लिए 10 वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए गए

  2. विशिष्ट कार्ड धारकों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए अलग मार्ग

  3. नासा गोलचक्कर पार्किंग में 8-10 हजार वाहनों की क्षमता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने पार्किंग और एक्सपोमार्ट तक पहुंचने की व्यवस्था तय कर दी है। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए प्रवेश और ड्रापिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा 10 वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सामान्य आगंतुकों के लिए नासा गोलचक्कर की पार्किंग में करीब 8 हजार से 10 हजार वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है।

किस गेट से आएंगे कौन से वाहन

विशिष्ट कार्ड धारक: इनके वाहन गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। ड्राप करने के बाद स्टेलर जिमखाना तिराहा से बाएं मुड़कर स्टेलर जिमखाना क्लब में वाहन पार्क किए जाएंगे।

इंटरनेशनल बायर्स और डेलीगेशन: इन्हें लेकर आने वाली बसें और गाड़ियां गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगी। ड्राप करने के बाद बड़ा गोलचक्कर होते हुए नासा गोलचक्कर की पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।

गेट नंबर तीन व चार: यहां आने वाले आगंतुकों को गेट के सामने बस स्टाप पर उतारा जाएगा। इसके बाद वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से केबीसी मार्ट तिराहा, सर्विस मार्ग और योगी गोलचक्कर होते हुए नासा पार्किंग में पहुंचेंगे।

गेट नंबर पांच व छह: इन गेट से आने वाले वाहन नासा डबल यू-टर्न से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड तिराहा होते हुए गेट नंबर पांच व छह पर यात्रियों को उतारेंगे। इसके बाद नासा गोलचक्कर की पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे। पी-पासधारक मीडिया कर्मी भी इसी रूट से गेट नंबर पांच पर उतरकर नासा पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

सामान्य लोगों के लिए शटल की सुविधा

सामान्य आगंतुक और ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अपने वाहन बड़ा गोलचक्कर नासा की पार्किंग में खड़े करेंगे। इसके बाद पैनल-शटल से गंतव्य तक पहुंचेंगे। नासा गोलचक्कर पार्किंग में करीब 8 हजार से 10 हजार वाहनों को खड़ा करने की क्षमता बताई गई है।

इन जगहों पर भी पार्क कर सकेंगे वाहन

वैकल्पिक पार्किंग स्थल क्षमता
केसीसी कॉलेज 200
यूनाइटेड कॉलेज 150
जुबिलेंट रिसर्च सेंटर 125
आईटीएस कॉलेज 80
ट्रिनिटी कॉलेज 150
कलाधाम सोसायटी 400
स्टेलर जिमखाना 40
इन्वोवेटेड कॉलेज 100
नियर यूनाइटेड कॉलेज 250
योगी गोलचक्कर से कौशल्या चौक तक 400-500

यह भी पढ़ें- 29 सितंबर तक बदला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का रूट, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें- यूपी का ब्रह्मोस उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, कट्टा उद्योग की जगह अब डिफेंस काॅरिडोर ने ली: अमित शाह