विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 सितंबर तक बदला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का रूट, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:48 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास आज से 29 सितंबर तक यातायात डायवर्ट ...और पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ड्रेड शो के चलते आगे पांच दिन रूट डायवर्ट। फोटो: आर्काइव

यूपी इंटरनेशनल ड्रेड शो के चलते आगे पांच दिन रूट डायवर्ट। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. ट्रेड शो के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात डायवर्जन

  2. एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर भी अल्प समय के लिए बदलाव

  3. आज से 29 सितंबर तक वाहनों के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान विशेष परिस्थितियों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास यातायात व्यवस्था में 29 सितंबर तक के लिए बदलाव किया जाएगा। जरूरत के अनुसार अल्प समय के लिए यातायात डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों की आवाजाही के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों के रूट

  • चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे: ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन सेक्टर-14 आर फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट होंगे। यहां से डीएससी मार्ग होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • डीएनडी से एक्सप्रेसवे: ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-16 की ओर डायवर्ट होंगे। ये एमपी-01 और डीएससी मार्ग से आगे जाएंगे।
  • कालिंदी बार्डर से एक्सप्रेसवे: ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट होंगे।
  • सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे: ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन सेक्टर-44 गोलचक्कर से खवल सर्विस रोड होते हुए डीएससी मार्ग से जाएंगे।

आगरा और ग्रेटर नोएडा से नोएडा के रूट

  • आगरा से नोएडा: जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतरकर साबौता अंडरपास, खुर्जा बाइपास और पहाड़ीपुर होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • परीचौक से नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से नोएडा जाने वाले वाहन सूरजपुर से डायवर्ट होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रास्ते जाएंगे।
  • आगरा से नोएडा: हरनंदी नदी कट से वाहन सेक्टर-151 की ओर डबल सर्विस रोड से जाएंगे।
  • ग्रेटर नोएडा से नोएडा: एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 की ओर डायवर्ट होंगे। इसके बाद महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर-37 होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।

सूरजपुर और परी चौक के रास्ते भी बदलेंगे

  • सूरजपुर से परीचौक: वाहन एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर जाएंगे।
  • पी-थ्री गोलचक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट: परीचौक और सूरजपुर होते हुए जाने वाले वाहन पी-थ्री गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट होंगे।

दिल्ली जाने वालों के लिए भी बदलाव

  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से डीएनडी: फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट होंगे। इसके बाद डीएससी मार्ग और एलिवेटेड मार्ग से जा सकेंगे।
  • रजनीगंधा चौक से दिल्ली: डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक से डायवर्ट होकर डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर बार्डर की ओर जाएंगे।
  • सेक्टर-15/14 आर से दिल्ली: गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 और सेक्टर-14 आर फ्लाईओवर होकर दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी चौक से डायवर्ट होंगे। इसके बाद डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर बार्डर होकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: 'ग्लोबल मंच पर चमकेगा यूपी का हुनर', CM योगी बोले- पारंपरिक ताकत को मिलेगी नई पहचान

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य शुभारंभ, अमित शाह और सीएम योगी ने किया उद्घाटन