विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 6 जिलों में बनेंगे 4724 नए फ्लैट-यूनिट, RERA ने 2380 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:45 PM (IST)

यूपी रेरा ने छह जिलों में 13 नई आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 2380.04 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यूपी रेरा ने 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की।

  2. छह जिलों में 2380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

  3. इन परियोजनाओं से 4,724 नई यूनिट्स का निर्माण होगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों की 13 नई आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इनमें करीब 2380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 4,724 नई यूनिट बनेंगी। यह मंजूरी यूपी रेरा मुख्यालय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने की। प्राधिकरण ने कहा कि सभी परियोजनाओं का निर्माण रेरा एक्ट के तहत पारदर्शी और तय समय सीमा में कराया जाएगा, ताकि घर खरीदारों का भरोसा मजबूत हो। निवेश के मामले में बाराबंकी सबसे आगे है। यहां 751.42 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं में 591 यूनिट बनेंगी।

यूनिट्स के मामले में लखनऊ अव्वल

वहीं यूनिट्स की संख्या में लखनऊ अव्वल है, जहां 385.76 करोड़ की लागत से एक प्रोजेक्ट में 1,392 फ्लैट बनेंगे। वाराणसी में तीन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, जिसमें 750.24 करोड़ के निवेश से 1,189 यूनिट विकसित होंगी।

गाजियाबाद में 286.27 करोड़ की 3 परियोजनाओं (दो कमर्शियल, एक आवासीय) में 864 यूनिट बनेंगी। गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय और एक व्यावसायिक समेत 2 परियोजनाओं में 186 करोड़ का निवेश होगा और 564 यूनिट बनेंगी।

वहीं, आगरा में 20.35 करोड़ की 2 परियोजनाओं में 124 यूनिट का निर्माण होगा। रेरा चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से आशियाना मिलने के साथ हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- यीडा में पहली बार 40 वर्गमीटर के प्लॉट, चार हजार भूखंडों की योजना के लिए जमीन तलाश तेज

यह भी पढ़ें- 10% भूखंड की मांग पर अड़े किसान, ग्रेनो प्राधिकरण पर आज हल्ला बोल; आर-पार की लड़ाई का एलान