ग्रेटर नोएडा: हरनंदी नदी में नाव की रस्सी बांधते समय दो युवक डूबे, SDRF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हरनंदी नदी में नाव की रस्सी बांधते समय दो युवक गहरे पानी में ...और पढ़ें
HighLights
ग्रेटर नोएडा में हरनंदी नदी में डूबने की घटना।
नाव की रस्सी बांधते समय गहरे पानी में गए युवक।
SDRF/NDRF सहित कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक नदी में डूब गए हैं।
डूबे युवकों की पहचान शिव राजपूत पुत्र नरेंद्र निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर, वर्तमान पता यूसुफपुर चक थाना बिसरख उम्र करीब 19 वर्ष और सौरव पुत्र निरंजन निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर, वर्तमान पता यूसुफपुर चक थाना बिसरख उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों नाव में रस्सी बांधने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF/NDRF, फायर सर्विस की टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
