विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में छठे बच्चे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Published: Tue, 17 Feb 2026 09:24 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने मंगलवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीमा का यह छठा और सचिन का यह दूसरा बच्चा है। सोमवार को सीमा को को डिलीवरी के लिए ग्रेटर नोएडा के कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

18 मार्च 2025 को हुई थी बेटी

मंगलवार की सुबह सीमा ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सीमा और बच्चे घर पहुंचने पर लड्डू और गुड़ वितरित किया गया। इससे पहले 18 मार्च 2025 को मंगलवार की सुबह सीमा की पांचवीं संतान (बच्ची) भारती का जन्म हुआ था। 17 फरवरी 2026 की सुबह के समय बेटे को जन्म दिया है।

पबजी खेलने के दौरान हुआ था प्यार

उल्लेखनीय है कि रबूपुरा निवासी सचिन मीणा और पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को पबजी गेम खेलने के दौरान प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

इससे पहले दोनों ने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की थी। तभी से सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ कस्बा रबूपुरा में रहती है। सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी वीडियो बनाकर भी डालते रहते हैं।

शादी के बाद अपनाया सनातन धर्म

सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद सीमा के साथ आए चार बच्चों बेटे फरहान अली का नाम बदलकर राज, तीनों बेटियों फरिहा, फरहा और बतूल का नाम बदलकर परी, मुन्नी और प्रियंका रख लिया था। सीमा हैदर पर अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में आने का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें- क्या सीमा हैदर नोएडा के फार्म हाउस पर है? पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ने चलाई वीडियो, यूपी में शिकायत

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर पर काले जादू का आरोप, गुजरात से रबूपुरा पहुंचा शख्स; घर के बाहर कर रहा था रेकी, पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर पर काला जादू करने का आरोप लगा गुजरात से आया युवक, बोला- उसे सीमा से हो गया है प्यार