यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीमा हैदर पर काला जादू करने का आरोप लगा गुजरात से आया युवक, बोला- उसे सीमा से हो गया है प्यार
Gujrat के एक युवक ने सीमा हैदर और सचिन पर काला जादू करने का आरोप लगाया है। वह रबूपुरा में ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस पूछताछ में युवक ने स्वयं को गुजरात के सुरेंद्रनगर का निवासी बताया
- पुलिस ने युवक को बताया मानसिक बीमार, विस्तृत जांच के बाद होगी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, जेवर, रबूपुरा : पाकिस्तानी से आईं सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन पर गुजरात से आए एक युवक ने उसकी फोटो के साथ काला जादू करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि काला जादू किए जाने की वजह से उसे सीमा हैदर से प्यार हो गया और वह गुजरात से Greater Noida में जेवर के रबूपुरा पहुंच गया। युवक सीमा हैदर से घर पहुंचकर मिलना चाहता था, लेकिन घर पर तैनात पुलिस और स्वजन ने उसे मिलने से रोक दिया।
पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची, जहां युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि युवक सीमा पर हमले के फिराक में था, समय रहते युवक को पकड़ लिया गया।
सुरेंद्र नगर Gujrat का रहने वाला युवक 1200 किमी से अधिक का सफर तय कर जेवर के रबूपुरा कस्बे पहुंच गया। पुलिस और स्वजन ने उसे सीमा हैदर के घर के बाहर से पकड़ लिया। पुलिस पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली थी कि एक युवक सीमा हैदर की गली में उसके घर के सामने घूम रहा है।
मौके पर तैनात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी तेजस झानी के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि सीमा और सचिन ने उसके फोटो पर काला जादू कर दिया है।
जादू के बाद से उसे सीमा से प्यार हो गया, जिसकी वजह से बारह सौ किलोमीटर का सफर ट्रेन और बस से तय कर रबूपुरा पहुंचा है। युवक ने बताया कि सीमा के प्यार में उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई है।
रबूपुरा में सीमा हैदर के घर के पास एक व्यक्ति के घूमता मिला था। रबूपुरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। विस्तार से पूछताछ और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- सार्थक सेंगर, ACP, जेवर
यह भी पढ़ें: Noida News: अब महिला उद्यमी बन सकेंगी सशक्त, निजी कंपनियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; दी इतनी अनुदान राशि
