विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: अब महिला उद्यमी बन सकेंगी सशक्त, निजी कंपनियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; दी इतनी अनुदान राशि

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 03 May 2025 01:54 PM (IST)

नोएडा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बिल्ट अप इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। निजी कंपनियों ने उद्यमी ...और पढ़ें

उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाने,निजी कंपनियों ने आगे बढ़ाए हाथ। जागरण
उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाने,निजी कंपनियों ने आगे बढ़ाए हाथ। जागरण

HighLights

  1. शहर की उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाने की तैयारी
  2. निवेशकों ने उनके स्टार्टअप को अनुदान दिया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की नोएडा शाखा यूपीआईडी ​​ने बिल्ट अप इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर की उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निवेशकों ने उनके स्टार्टअप को अनुदान दिया।

प्राप्त अनुदान से महिलाएं बिना किसी बाधा के अपना स्टार्टअप चला पाईं। स्टार्टअप पर भरोसा जताते हुए निजी कंपनियों ने 10 महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये का अनुदान दिया है। यह अनुदान वूमेन इनक्यूबेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप फाउंडेशन (डब्ल्यूआईईएफ) की ओर से दिया गया है।

कार्यक्रम में एकेटीयू के निदेशक डॉ. कुमार संभव ने यूपीआईडी ​​की ओर से उपलब्ध विभिन्न इनक्यूबेशन अवसरों की जानकारी दी, जो शुरुआती चरण के स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए बनाए गए हैं।

इन स्टार्टअप को मिला अनुदान

इन स्टार्टअप को क्राफ्टिंग मेमोरी (मोनिका नेगी), युगविन्या (अमोग उनियाल), सेवा हब (एम शर्मा), रिड्यूसिबल (मधु उनियाल), जिक्सो टेक्नोलॉजी (जिया उल हक), इडली (कुशल पोद्दार), मोक्ष कैंडल (अंचला) और थिंकटेक्नो इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (अनन्या शर्मा) अनुदान मिला।

कार्यक्रम में मौजूद निवेशक

कार्यक्रम में डॉ. श्वेता सिंह, संस्थापक और सीईओ, इनेबल आईपी और डब्ल्यूआईईएफ डॉ. सौरव त्रिवेदी, सीईओ और मैनेजिंग पार्टनर, वेंचर वोल्ट और आईपी सॉल्यूशंस राजेश रंजन, सीईओ, ओ2 एंजेल नेटवर्क खालिद वानी, निदेशक, वन इंडिया लिमिटेड इशांत सचदेवा, सीईओ, भल्ला एंड सचदेवा वेंचर्स डॉ. कनिष्क झा, सीईओ, हैच और डीबीआईआई फाउंडेशन निवेशक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: न ही RERA में रजिस्ट्रेशन, न नक्शा स्वीकृत; फ्लैट खरीददारों को ठग रहे हैं बिल्डर