विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noida Protest: श्रमिकों के प्रदर्शन पर सियासत गरमाई, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Published: Wed, 15 Apr 2026 05:30 AM (IST)

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर हुए बवाल के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला तीखा हमला। फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला तीखा हमला। फाइल फोटो 

HighLights

  1. राहुल गांधी ने नोएडा घटना को श्रमिकों की 'आखिरी चीख' बताया।

  2. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के 'साजिश' बयान पर सवाल उठाए।

  3. दोनों नेताओं ने वेतन वृद्धि और महंगाई पर सरकार को घेरा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर सोमवार हुए बवाल के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर कटाक्ष कर सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि कल नोएडा की सड़कों पर जो हुआ, वो देश के श्रमिकों की आख़िरी चीख़ थी, जिसकी हर आवाज को अनसुना किया गया, जो मांगते-मांगते थक गए थे। श्रमिक 12 हजार वेतन लेकर चार से सात हजार रुपये किराया देने को मजबूर हैं।

हक के बदले मिलता है अत्याचार- राहुल गांधी

सालाना 300 रुपये बढ़ते ही मकान मालिक 500 रुपये किराया बढ़ा देता है। वेतन बढ़ने तक बेलगाम महंगाई जिंदगी का गला घोंट देती है, कर्ज़ की गहराई में डुबा देती है। यह विकसित भारत का सच है। महिला श्रमिक कहती है कि गैस के दाम तो बढ़े, पर तनख्वाह नहीं।

इन लोगों ने गैस संकट के दौरान पांच हजार का सिलिंडर खरीदा होगा। श्रमिक किसी युद्ध का हिस्सा नहीं, उसकी कोई नीति नहीं। वह बस चुपचाप बिना शिकायत के काम करता है।

अपना हक मांगने के बदले में उन्हें दबाव और अत्याचार मिलता है। नोएडा के श्रमिक 20 हजार रुपये वेतन मांगे रहे हैं। यह उनका अधिकार है।

बदनाम करने से पहले दें जवाब- अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा कि मुख्यमंत्री नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन को किसी की साजिश बता रहे हैं। तो जनता पूछ रही है कि अगर ये सच है तो ख़ुफ़िया पुलिस क्या बंगाल प्रचार करने गई थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी।

आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले बताएं कि दस वर्षों में ऐसे हालात क्यूं बनें। सरकार श्रमिकों के जख़्मों पर मलहम नहीं लगा सकती तो नमक भी न छिड़कें। भाजपा का डबल इंजन, जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गया है। जनता इंजनों के पहिए और पूर्जे खोल देगी।

यह भी पढ़ें- "पुलिस पर हमला करना है, मिर्ची पाउडर लाओ": नोएडा में उपद्रवियों ने सोशल मीडिया से भड़काई हिंसा, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- नोएडा हाई अलर्ट पर: 36 सेंसिटिव जोन में सुरक्षा कड़ी, 12 जिलों के 6000 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात