विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन प्लानिंग, सड़कों पर तांडव: नोएडा में उपद्रवियों ने सोशल मीडिया से भड़काई हिंसा, FIR दर्ज

Published: Wed, 15 Apr 2026 01:55 AM (IST)

नोएडा में हिंसक झड़पों के बीच पुलिस को श्रमिकों को भड़काने और उन पर हमला करने के सुराग मिले हैं। ...और पढ़ें

नोएडा फेज-2 में फैक्ट्री प्रतिनिधियों से बात करती डीसीपी सेंट्रल शैव्या गोयल। जागरण

नोएडा फेज-2 में फैक्ट्री प्रतिनिधियों से बात करती डीसीपी सेंट्रल शैव्या गोयल। जागरण

HighLights

  1. पुलिस को श्रमिकों को भड़काने के सुराग मिले।

  2. इंटरनेट मीडिया पर पुलिस हमले की अपील मिली।

  3. मिर्ची पाउडर इस्तेमाल करने की बात सामने आई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में हुई हिंसक झड़प के बीच पुलिस को अराजक तत्वों द्वारा श्रमिकों को भड़काने और पुलिस पर हमले के उकसाने के सुराग हाथ लगे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो भी मिली है, जिसमें तत्व उपद्रवियों से अपील कर रहा है कि कल पुलिस पर हमला करना है, हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी डंडे लेकर चलना है। वहीं स्क्रीनशाट में एक आरोपित ने लाठी डंडे से अलग मिर्ची पाउडर लेकर चलने की बात भी लिखी है।

पुलिस ने लोगों को भड़काने और दुष्प्रचार फैलाने वाले हैंडल चिन्हित किए हैं, जिसे नोएडा में विभिन्न स्थानों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को घेरते हुए माहौल बिगड़ने के लिए प्रयोग किया है।

अफवाह फैलाने वाले अकाउंट होल्डरों पर FIR 

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर लगातार भ्रामक वीडियो प्रसारित कर अफवाह फैलाने वाले दो अकाउंट होल्डर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मीसिंह का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

जांच में कई ऐसे अकाउंट सामने आए हैं, जो पड़ोसी देश में बनाकर संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे सभी हैंडल और मीडिया प्लेटफार्म की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर घरेलू सहायिका और सफाईकर्मियों का हंगामा, सड़क जाम और किया पथराव

यह भी पढ़ें- नोएडा-गाजियाबाद के 21 लाख से अधिक श्रमिकों को मिलेगा बढ़े हुए वेतन का लाभ, 37 लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत