विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के प्रवीण कुमार ने नागोया में लगाई स्वर्णिम छलांग, ऊंची कूद में 2.05 मीटर पार कर बनाया रिकॉर्ड

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:07 AM (IST)

जापान के नागोया में 5वें एशियाई पैरा खेलों में जेवर के प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। ...और पढ़ें

जापान के नागोया में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में जेवर के गोविंदगढ़ निवासी पैराहाई जम्पर प्रवीण कुमार ने स्वर्णिम छलांग लगाकर देश का मान बढ़ाया।

जापान के नागोया में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में जेवर के गोविंदगढ़ निवासी पैराहाई जम्पर प्रवीण कुमार ने स्वर्णिम छलांग लगाकर देश का मान बढ़ाया।

HighLights

  1. नागोया में 5वें एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

  2. ऊंची कूद में 2.05 मीटर की ऊंचाई पार कर रिकॉर्ड बनाया।

  3. पेरिस और टोक्यो पैरालंपिक में भी पदक जीत चुके हैं।

जागरण संवाददाता, जेवर। जापान के नागोया में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में जेवर के गोविंदगढ़ निवासी पैराहाई जम्पर प्रवीण कुमार ने स्वर्णिम छलांग लगाकर देश का मान बढ़ाया।

उन्होंने ऊंची कूद स्पर्धा में 2.05 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया। भारत के ही खिलाड़ी बंटी ने 1.92 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया।

प्रवीण इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में उन्होंने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया था।

प्रवीण की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, मजबूत इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। टोक्यो में रजत, पेरिस में स्वर्ण और अब नागोया में स्वर्णिम सफलता के साथ उन्होंने अपनी उपलब्धियों की कड़ी को और मजबूत किया है।

गोविंदगढ़ की मिट्टी में पले-बढ़े प्रवीण की छलांग आज पूरे जेवर का गौरव बढ़ा रही है। उनकी कामयाबी क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमाओं को चुनौती देकर अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा एलिवेटेड रोड पर फिर गड्ढा, वाहनों की लगी लंबी कतार

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पिछले साल से ज्यादा जहरीली हुई हवा, अक्टूबर में ही लोगों का घूटने लगा दम; खराब श्रेणी में AQI