विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत को मिली बड़ी वैश्विक मेजबानी: पीएम मोदी का एलान, ग्रेटर नोएडा में होगा 'वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027'

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:18 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में घोषणा की कि भारत 2027 में 'वर्ल्डस्किल्स एशिया' प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में  2027 में भारत 'वर्ल्डस्किल्स एशिया' प्रतियोगिता का आयोजन। फोटो-स्क्रीन ग्रैब

ग्रेटर नोएडा में  2027 में भारत 'वर्ल्डस्किल्स एशिया' प्रतियोगिता का आयोजन। फोटो-स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

  2. भारत 2027 में वर्ल्डस्किल्स एशिया की मेजबानी करेगा।

  3. यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अगले साल यानी 2027 में 'वर्ल्डस्किल्स एशिया' प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। जिसका आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

पीएम मोदी ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कौशल दीक्षा समारोह के दौरान कहा कि अगले साल ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले एशिया स्किल प्रतियोगिता में पूरे एशिया के लाखों नौजवान शामिल होंगे।

ग्रेटर नोएडा आएंगे दुनिया भर के युवा

एशिया स्किल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल दुनिया भर और एशिया के युवा ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लोग गर्व से कहते हैं कि यूपी 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' है।

यूपी में बन रहा सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण करने की फैक्ट्री लगाई जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों की नींद उड़ा दी थी, उसका भी निर्माण अब उत्तर प्रदेश में ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: कड़कड़ी मोड़ से राम विहार तक 4 ट्रैफिक सिग्नल बंद, अब 2.1 KM लंबे मार्ग पर फर्राटा भरेंगे वाहन; 7 U-Turn

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।