पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी में रजिस्ट्री का रास्ता साफ, हाई कोर्ट के आदेश से खरीदारों को मिली राहत
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने F1 और F2 टावरों ...और पढ़ें

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से रजिस्ट्री की मांग कर रहे निवासियों को उच्च न्यायालय से राहत मिली है।
सोसायटी के 18 टावरों में से 16 की रजिस्ट्री पहले हो चुकी थी। केवल एफ एक व दो के निवासी रजिस्ट्री के लिए परेशान थे। विगत छह वर्षों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर की रस्साकसी के बीच मामला लटका हुआ था।
नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि हाई कोर्ट ने 90 दिनों में इनकी मांगो को पूरा करने का निर्देश दिए हैं। निवासी अखिलेश्वर ने बताया कि रजिस्ट्री के अलावा आंतरिक समस्या से भी हम लोग जूझ रहे थे कि क्योंकि एओए में हम लोगों को मतदान का अधिकार नहीं था।
एओए सफाई भी कराता है तो सिर्फ 16 टावर तक ही करता है। ऐसे में हम लोग न केवल अपने अधिकार से वंचित थे, बल्कि सोसाइटी के अंदर भी सौतेले व्यवहार को झेल रहे थे। ऐसे में न्यायालय का यह फैसला हम लोगों के लिए वरदान की तरह है।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि इस तरह की समस्या से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटी गुजर रही है। जहां बिल्डर प्राधिकरण के बीच खिंचतान से रजिस्ट्री बाधित हो रही है।
हम लोग इस तरह की समस्या के समाधान को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक , हरप्रीत सिंह, अखिलेश दीक्षित, संदीप, करुणेश, जीसी पंत, रमेश मिश्रा, राहुल और आदित्य इत्यादि उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें: नोएडा स्पोर्ट्स सिटी: 70% खेल सुविधा पूरी होने पर ही मिलेगा फ्लैट का कब्जा
