यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ रहीं ओवरलोड बसें, छत पर सामान लादकर यात्रियों की जान से खिलवाड़
यमुना एक्सप्रेस-वे पर निजी बसें छत पर माल लादकर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं, जिससे यात्रियों की जान को ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर खड़ी बसों की छत पर लदा हुआ माल। जागरण
HighLights
निजी बसें छत पर माल लादकर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है।
बिना बिल माल ढोकर जीएसटी विभाग को भी चूना लग रहा है।
आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे रूट के माध्यम से विभिन्न जिलों और प्रदेश के फर्राटा भर रहीं बसें रोजाना लाखों यात्रियों के जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से रोजाना सैकड़ों बसें छत के ऊपर माल लादकर तेज रफ्तार में फर्राटा भरती हैं।
अक्सर छत पर माल लादकर चलने वालीं बसें तेज रफ्तार के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाती है। इस दौरान कई लोग घायल भी हो चुके जाते हैं या मौतें हो जाती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आती है।
खतरे में यात्रियों की जिंदगी
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे से रोजाना सैकड़ों बसें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, इटावा, कन्नौज, फर्रूखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, लखनऊ, बिहार के अलावा अन्य जिलों और राज्यों के जाती हैं। इनमें अधिकतर बसें छतों के ऊपर एक बड़ी तादाद में माल लादकर चलती हैं।
यह अक्सर रात के समय में तेज रफ्तार से चलती हैं। इसके चलते कई बार यह बसें अचानक अनियंत्रित हो जाती हैं और छत पर माल लदे होने के कारण कंट्रोल में नहीं आ पाती हैं और हादसे का शिकार हो जाती हैं। इस दौरान बस में सवार यात्रियों की जिंदगी खतरे में आ जाती है।
जीएसटी विभाग को लग रहा हजारों रुपए चूना
माल लदकर रोजाना दौड़ने वाली सैकड़ों बसें रोजाना जीएसटी विभाग को हजारों रुपए का चूना लगाने का काम कर रहीं है। यह बसें बिना बिल के ही अधिकतर माल लादकर ले जाती हैं। कई बार जीएसटी विभाग की कार्रवाई में बसें पकड़ी गई हैं, जिनमें माल का बिल तक नहीं मिला है और वह कई जिलों को पार कर नोएडा व ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गई थीं।
वहीं इन बस संचालकों में प्रशासन की कार्रवाई का डर तक नहीं रहता है। धड़ल्ले से बसों का संचालन कर लाखों यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा! टोल दरों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी
