विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मांग पूरी न होने पर 25 नवंबर से होगा अनिश्चितकालीन धरना', NTPC प्रभावित किसानों ने ADCP को सौंपा ज्ञापना

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:44 PM (IST)

एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित किसानों ने न्यायालय के आदेशानुसार बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर एडीसीपी को ज्ञापन ...और पढ़ें

एनटीपीसी प्रभावित किसानों ने एडीसीपी को ज्ञापन दिया। फाइल फोटो

एनटीपीसी प्रभावित किसानों ने एडीसीपी को ज्ञापन दिया। फाइल फोटो

HighLights

  1. एनटीपीसी दादरी प्रभावित किसानों ने एडीसीपी को ज्ञापन सौंपा।

  2. न्यायालय के आदेशानुसार बढ़े मुआवजे की मांग की गई।

  3. 25 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित किसानों ने न्यायालय के आदेशानुसार बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर एडीसीपी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने कहा कि लंबे आंदोलन और अधिकारियों से वार्ता के बावजूद अभी तक उन्हें न्यायालय के आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी रोष है।

मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभावित किसान मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि किसान वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि सभी प्रभावित किसानों को 115 वर्ग गज के हिसाब से मिलने वाला बकाया बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं दिया गया, तो 25 नवंबर को एनटीपीसी गेट पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। मांगों के समाधान तक घर वापसी नहीं होगी।

किसानों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार

अजब सिंह भाटी ने 31 अक्टूबर 2022 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन अधिकार मांग रहे किसानों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार की गई तथा गंभीर मुकदमे दर्ज कर किसानों को जेल भेजा गया, लेकिन संघर्ष आज भी जारी है।

जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया ने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए कल से सभी प्रभावित गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विक्रांत भाटी बढ़पुरा, सुखपाल भाटी, राहुल नरौली, विकास रूपवास और कपिल खोदना सहित अन्य किसान व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में लूट, पहले बोनट पर गिरा बदमाश; फिर साथी ने भटकाया ध्यान और पलक झपकते ही ले उड़े iPhone

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।