नोएडा में सेक्टर-115 की आइवी काउंटी सोसायटी की 12वीं मंजिल से गिरकर कामगार की मौत, ठेकेदार फरार
नोएडा के सेक्टर-115 स्थित आइवी काउंटी निर्माणाधीन सोसायटी में काम करते समय 12वीं मंजिल से गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया है।

12वीं मंजिल से कामगार की शुक्रवार सुबह गिरकर मौत होने के बाद मृतक के स्वजन और साथियों ने मिलकर नाराजगी जताई।
HighLights
नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी में कामगार की मौत।
12वीं मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक घटना।
ठेकेदार फरार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-115 स्थित आइवी काउंटी निर्माणाधीन सोसायटी में काम करते समय 12वीं मंजिल से कामगार की शुक्रवार सुबह गिरकर मौत हो गई। कामगार के स्वजन और साथियों ने मिलकर नाराजगी जताई।
पुलिस ने स्वजन को समझाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, ठेकेदार घटना के बाद से भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सेक्टर -113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 115 में आइवी काउंटी नाम की सोसाइटी निर्माणाधीन है। वहां पर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के मौलानी का जावेद फोरमैन लेबर इंचार्ज था।
वह शुक्रवार को 12वीं मंजिल पर काम करते समय गिर गया। उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि ठेकेदार फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान
यह भी पढ़ें- मोबाइल की स्क्रीन में सिमट रहा बचपन, बच्चों में दिख रहे ऑटिज्म जैसे लक्षण; नोएडा के DEIC में पहुंचे 15000 बच्चे
