विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:41 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ...और पढ़ें

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया)

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

  2. घटना ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में हुई।

  3. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली पर मेमो के जरिए सूचना मिली कि एक किशोरी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल और सोसायटी पहुंच कर जांच की। पता चला कि किशोरी ने सोसाइटी की 21वीं फ्लोर से छलांग लगा दी थी।

गंभीर रूप से घायल होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।