विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्धनगर के बाजारों में शादियों की रौनक, 20 हजार विवाह से 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:04 PM (IST)

गौतमबुद्धनगर में देवोत्थान एकादशी से शुरू हुए शादी के सीजन में नवंबर-दिसंबर में 20,000 शादियां होंगी। इससे बाजार में लगभग 5000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है, जिससे छोटे-बड़े सभी कारोबारी लाभान्वित होंगे।

शादी सीजन में नोएडा के कारोबारियों को होगा फायदा। फोटो-जागरण आर्काइव

शादी सीजन में नोएडा के कारोबारियों को होगा फायदा। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 20,000 शादियां, 5000 करोड़ का कारोबार अनुमानित।

  2. आभूषणों की बिक्री से लगभग एक हजार करोड़ रुपये की आय।

  3. घरेलू मरम्मत, वस्त्र, भोजन, सेवाओं में भी भारी मांग।

कुंदन तिवारी, नोएडा। गौतमबुद्धनगर में नवंबर व दिसंबर में 20 हजार घरों में शहनाई बजने जा रही है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी से हो चुकी है। जिले के 200 बाजार बैंड बाजा बारात की धुन पर झूमने वाले हैं, क्योंकि शादियों का सीजन बड़े व्यापार का रूप ले चुका है।

इस बार अनुमानित 5000 करोड़ रुपये का धन प्रवाह बाजारों में खरीदारी के माध्यम से दिखने को मिलेगा, जिससे छोटे से लेकर बड़े कारोबारी तक लाभांवित होगा।

एक हजार करोड़ तक आभूषणों की बिक्री

आभूषणों की बिक्री लगभग एक हजार करोड़ रुपये की हो सकती है। बता दें कि पिछले साल इसी अवधि में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 17000 शादी के सीजन में 3000 करोड़ का कारोबार हुआ था।

सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि इस बार नोएडा पहले जहां घरों की मरम्मत, पेंट, फर्निशिंग, साज सज्जा आदि का व्यापार होता है।

बाजार में इन सामानों की बढ़ी डिमांड

वहीं, ज्वेलरी, साड़ियां, लहंगे चुन्नी, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े, फुटवियर, शादी एवं ग्रीटिंग कार्ड, ड्राई फ्रूट, मिठाइयां, फल, शादियों में इस्तेमाल होने वाला पूजा का सामान, फर्नीचर, किराना, गिफ्ट आइटम्स, खाद्यान, डेकोरेशन के आइटम्स, बिजली का उपयोगी है।

साथ ही घर की सजावट, दुल्हन के साज-सामान, परिधान, आभूषण, उपहार, आयोजन स्थल की बुकिंग और सजावट सहित कई श्रेणियों में अच्छी मांग है। घरेलू मरम्मत, पेंटिंग, रेडीमेड वस्त्र, जूते, फर्नीचर, शादी के कार्ड, पूजा सामग्री, खानपान और खाद्य सेवाओं की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद है।

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म और डिजिटल सेवाओं पर शादियों के लिए बढ़ता खर्च भी तेजी से उभरता चलन है। शादी से जुड़ा कुल खर्च मोटे तौर पर वस्तुओं और सेवाओं में बंटा है। दोनों पर करीब 50-50 प्रतिशत खर्च होने का अनुमान है। शादी के बजट का विवरण इस प्रकार है:

शादी ब्याह पर खर्च :
शादियां : आने वाला खर्च

4,500 : 5-7 लाख
4,500 : 12-15 लाख

3,000 : 8-10 लाख
3000 : 20-25 लाख

2,500 : 30-40 लाख
2,000 : 50-60 लाख

500 : 75 लाख से एक करोड़ या उससे अधिक

वस्तुएं (श्रेणी) खर्च (प्रतिशत में)
आभूषण 12%
कपड़े, साड़ी, लहंगे और अन्य परिधान 10%
इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत उपकरण और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं 5%
सूखे मेवे, मिठाइयां और स्नैक्स 5%
किराना और सब्ज़ियां 5%
उपहार वस्तुएं 4%
अन्य वस्तुएं 10%
कुल वस्तुओं पर खर्च 51%

शादी ब्याह में सर्विस कारोबार

  • बैंक्वेट हाल, होटल और विवाह स्थल : 05 प्रतिशत
  • इवेंट मैनेजमेंट : 03 प्रतिशत
  • टेंट और सजावट : 10 प्रतिशत
  • खानपान और सेवाएं : 10 प्रतिशत
  • फूलों की सजावट : 04 प्रतिशत
  • परिवहन और कैब सेवाएं : 03 प्रतिशत
  • फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी : 02 प्रतिशत
  • आर्केस्ट्रा, संगीत, प्रकाश और ध्वनि : 06 प्रतिशत
  • अन्य सेवाएं : 06 प्रतिशत

शादी समारोह स्थल की स्थिति

  • बैंक्वेट हाल : 1400
  • टेंट हाउस : 1000
  • सोसायटी क्लब हाउस : 1000
  • बारातघर : 700
  • सामुदायिक भवन : 500
  • रेस्टोरेंट : 2500
  • होटल : 50
  • धार्मिक स्थल (मंदिर गुरुद्वारा) : 250

यह भी पढ़ें- 'NHRC मुख्यालय होने से नहीं बनता अधिकार क्षेत्र', दिल्ली HC ने सुकमा धर्म परिवर्तन मामले पर सुनवाई से किया इन्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।