नोएडा हिंसा भड़काने का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, दिल्ली में छिपे होने की थी आशंका
नोएडा में 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर हुई हिंसा के फरार आरोपी आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस ने ...और पढ़ें

नोएडा हिंसा का आरोपी गिरफ्तार। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर 13 अप्रैल को हुई हिंसा में शामिल फरार आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि उसके दिल्ली में छिपे होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की पांच टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी। आनंद पर एक लाख का इनाम था और वह हिंसा भड़काने का मुख्य साजिशकर्ता यानी मास्टरमाइंड है।
यूपी एटीएस को सीधा आतंकी कनेक्शन मिला
नोएडा हिंसा के मामले में यूपी एटीएस को सीधा आतंकी कनेक्शन मिला है। गुरुवार को जांच के लिए नोएडा पहुंची एटीएस टीम को पता चला कि हिंसा भड़काने के आरोपी दोनों एक्स अकाउंट्स के संचालकों ने दो सप्ताह पहले लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के हैंडलर्स से सोशल कॉल के जरिये कई बार बात की है।
कई लोगों के मरने की झूठी सूचना भी फैलाई
अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन नबी और मीर इलयास आइएनसी नाम के दोनों एक्स अकाउंट से 13 व 14 अप्रैल को पोस्ट की गई थीं, जिनमें नोएडा हिंसा में कई लोगों के मरने की झूठी सूचना भी फैलाई गई थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हिंसा मामले की जांच में इन एक्स अकाउंट को पकड़ा था।
यह भी पढ़ें- नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: शांति भंग के आरोप में जेल भेजे गए 299 आरोपितों को मिली रिहाई
यह भी पढ़ें- नोएडा कांड के आतंकी कनेक्शन की होगी जांच, शहर पहुंची ATS की 2 टीमें
सूत्रों के अनुसार, एटीएस का मानना है कि लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के फोन से मिले आगजनी के वीडियो के पैटर्न पर ही नोएडा में आगजनी की गई थी।
