विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: शांति भंग के आरोप में जेल भेजे गए 299 आरोपितों को मिली रिहाई

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:15 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:02 PM (GMT+05:30)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ ...और पढ़ें

नोएडा प्रदर्शन। जागरण

नोएडा प्रदर्शन। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। श्रमिकों की मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न कोतवाली पुलिस ने हंगामा और तोड़ फोड़ करने वाले करीब 1050 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसमें से कुछ आरोपितों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी और अन्य पर तोड़फोड़ और आगजनी आदि में गंभीर धाराएं लगाई गईं। फिलहाल शुक्रवार को शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजे गए 299 आरोपितों को राहत मिली है।

बता दें कि श्रमिकों ने मांगों को लेकर कई दिन हंगामा किया था। इस दौरान वाहनों की तोड़फोड़, आग लगाने, हाईवे जाम करने आदि की घटनाएं हुईं थी। पुलिस टीमों ने शांति व्यववस्था कायम रखने लगातार गिरफ्तारियां की थी। जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार तीन बार में करीब 350-350 आरोपितों को जेल भेजा गया था। इस हिसाब से हंगामा व तोड़ फोड़ करने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपितों की संख्या करीब 1050 से अधिक पहुंच गई थी।

आरोपितों को जेल से रिहाई का सिलसिला शुरू

फिलहाल जिले में अब शांति व्यवस्था कायम हो चुकी है। ऐसे में धारा 151 में जेल भेजे गए आरोपितों को जेल से रिहाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तक उक्त प्रकरण में शांति भंग की धाराओं बंद 149 आरोपितों की रिहाई कर दी गई थी। जबकि और 145 आरोपितों की रिहाई का आदेश आ रहा है। आदेश पत्र मिलते ही आज ही उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा।