नोएडा में बनेगा हाईटेक ARTO ऑफिस, सेक्टर-153 में 2040 वर्गमीटर जमीन तय; मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
नोएडा का परिवहन विभाग कार्यालय जल्द ही सेक्टर-3ए से सेक्टर-153 में स्थानांतरित होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
सेक्टर-3ए से सेक्टर-153 में होगा परिवहन कार्यालय का स्थानांतरण।
नए कार्यालय में होंगी स्वचालित ड्राइविंग ट्रैक और वाहन जांच केंद्र।
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण सेवाएं होंगी अधिक सुलभ।
जागरण संवाददताता, नोएडा। परिवहन विभाग का नया कार्यालय हाइटेक और आधुनिक सुविधाओं युक्त होगा। वर्षा में जलभराव और पार्किंग की समस्याओं से जूझ रहे सेक्टर-3ए स्थित एआरटीओ दफ्तर जल्द ही सेक्टर-153 में स्थानांतरित किया जाएगा।
नए परिसर के निर्माण से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त होगी, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण जैसी सेवाएं आसान होंगी।
परिवहन विभाग ने इस कार्यालय के लिए सेक्टर-153 में 2040 वर्ग मीटर भूखंड को अंतिम रूप दे दिया है। परिवहन आयुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद अब शासन स्तर से प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
मिलेंगी ये सुविधाएं
बजट स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य बिना किसी देरी के शुरू कर दिया जाएगा। यहां आटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक, स्वचालित वाहन जांच केंद्र, विशाल सभागार, सुलभ पार्किंग व सुविधाएं, आगंतुकों और कर्मचारियों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग और आधुनिक प्रतीक्षालय की सुविधा रहेगी।
एआरटीओ (प्रशासन) नंद कुमार ने बताया कि शासन से बजट मिलते ही भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रेलवे में अब आग से मिलेगी हाईटेक सुरक्षा, स्टेशन पर अलार्म और ट्रेनों में वाटर मिस्ट बुझाएगा आग
यह भी पढ़ें- बिहार के SC-ST छात्रों को सौगात: सभी 534 प्रखंडों में बनेंगे हाईटेक हॉस्टल, मुफ्त अनाज के साथ मिलेंगे ₹1000
