छठ पूजा पर नोएडा-दिल्ली सफर करने वाले ध्यान दें, 15-16 नवंबर को रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन; कई रास्ते बंद
नोएडा में छठ पूजा के चलते 15 और 16 नवंबर को विभिन्न घाटों के आसपास यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।
HighLights
नोएडा में छठ पूजा के कारण यातायात डायवर्जन।
15-16 नवंबर को कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे।
यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, नोएडा। छठ पूजा के दौरान स्थाई और अस्थाई घाटों के आसपास रविवार और सोमवार सुबह को डायवर्जन रहेगा। डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास ने लोगों से अपील की है कि छठ पूजा के दौरान युमना नदी के कालिंदी कुंज, हरनंदी के कुलेशरा, चोटपुर-बहलोलपुर और नोएडा स्टेडियम के घाटों के आसपास से निकलने से बचें।
डायवर्जन देखकर ही यात्रा प्लान बनाएं। किसी भी तरह ही दिक्कत होने पर तत्काल यातायात पुलिस को सूचना दें। यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग और वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करें।
यह रहेगा डायवर्जन
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बार्डर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन डीएनडी व चिल्ला बार्डर होकर आगे भेजा जाएगा।
- सेक्टर 37 से कालिंदी बार्डर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह वाहन डीएनडी व चिल्ला बार्डर होकर आगे भेजा जाएगा।
- सूरजपुर से कुलेशरा व फेज दो की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- फेज दो से हरनंदी की ओर जाने वाले यातायात को फेज दो से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात सोरखा, बिसरख होकर आगे भेजा जाएगा।
- किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर आगे जाएगा।
- पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह यातायात सोरखा, बिसरख हाेकर गंतव्य की ओर जाएगा।
दिक्कत होने पर करें शिकायत
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर दिल्ली यातायात पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, रविवार को बाधित रहेंगे कई रास्ते; चेक करें वैकल्पिक रूट