विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर दिल्ली यातायात पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, रविवार को बाधित रहेंगे कई रास्ते; चेक करें वैकल्पिक रूट 

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:26 PM (IST)

दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव करते हुए एडवाइजरी जारी की है। घर से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की एडवाइजरी जारी।

  2. जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

  3. छठ घाटों के पास पार्किंग की विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा को लेकर याताया पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को वाहन चालक घर से निकलने के पहले पुलिस की एडवाइजरी देख लें। ऐसा करने पर वह जाम में फंसने से बच सकते हैं। छठ घाटों के नजदीक ही पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था की है, ताकि घाटों के आसपास जाम न ले।

ट्रैफिक पुलिस की पूर्वी रेंज की डीसीपी श्वैता चौहान ने कहा कि छठ पूजा के दौरान मयूर विहार, गीता कालोनी, गांधी नगर, सोनिया विहार पुश्ता रोड, न्यू उस्मानपुर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी में यातायात बाधित रहने की संभावना है। यहां पर छठ घाट बनाएं हुए हैं।

वाहनों से घाट तक पहुंचेंगी व्रति

अधिकतर व्रति दूर से आते हैं और बड़े वाहनों को लेकर आते हैं। पूजा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की आवाजाही के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए यात्रियों को शास्त्री पार्क से खजूरी चौक और पुश्ता रोड, नानकसर टी-पाइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स तक और शांति वन से श्मशान घाट तक के रास्तों से खासतौर पर बचने की सलाह दी है।

वैकल्पिक रूट का लें सहारा

मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। नानकसर टी-पाइंट से सोनिया विहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी वैकल्पिक रूट बताया गया है।

पार्किंग की पूरी व्यवस्था

इस रास्ते पर सफर करने वाले लोग खजूरी चौक, आरटीसी पुश्ता रोड, सभापुर गांव और सोनिया विहार चौहान पट्टी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। छठ व्रतियों को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है।

निर्धारित पार्किंग स्थलों में डीएनडी के पास यमुना खादर, डीडीए का खुला मैदान, आईपी एक्सटेंशन के वेस्ट विनोद नगर में खुला मैदान, खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास उपलब्ध जगह को पार्किंग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 8 मिनट में आनंद विहार से गाजियाबाद, सिर्फ 36 मिनट में दिल्ली से मेरठ; कब से दौड़ेंगी नमो भारत की फास्ट ट्रेनें?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।