8 मिनट में आनंद विहार से गाजियाबाद, सिर्फ 36 मिनट में दिल्ली से मेरठ; कब से दौड़ेंगी नमो भारत की फास्ट ट्रेनें?
Namo Bharat Fast Trains: नमो भारत की नई फास्ट ट्रेनें 16 नवंबर से शुरू होंगी, जिससे दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा ...और पढ़ें
-1794647220258_m.webp)
नमो भारत में यात्रा करते लोग। जागरण
HighLights
16 नवंबर से नमो भारत की नई फास्ट ट्रेनें शुरू होंगी।
आनंद विहार से गाजियाबाद सिर्फ 8 मिनट में पहुंचेंगे यात्री।
ये ट्रेनें दिल्ली-मेरठ के 5 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Namo Bharat Fast Trains: नमो भारत में रोजाना सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब यात्रियों का और ज्यादा समय बचेगा, क्योंकि 16 नवंबर 2026 से नमो भारत की नई फास्ट ट्रेनें शुरू होने वाली हैं।
मेरठ से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने यह कदम उठाया है। एनसीआरटीसी के अनुसार, ये ट्रेनें पीक आवर्स में पैसेंजर्स का यात्रा समय काफी कम करेंगी, जैसे आनंद विहार से गाजियाबाद सिर्फ 8 मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके अलावा आनंद विहार से बेगमपुल 36 मिनट में पहुंच जाया करेंगे।
सिर्फ 28 मिनट में गाजियाबाद से बेगमपुल
जानकारी के मुताबिक, नमो भारत की ये फास्ट ट्रेनें (Namo Bharat Train) हर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों के दिल्ली से मेरठ के बीच कुछ ही स्टेशन रखे गए हैं। 16 नवंबर के बाद गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी सिर्फ 28 मिनट में पूरी होगी। वहीं, पूरे कॉरिडोर का सफर मात्र 50 मिनट से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।
-1794647264257.webp)
क्या होगी टाइमिंग?
एनसीआरटीसी ने इन फास्ट ट्रेनों के लिए समय भी तय किया है। सुबह के पीक आवर्स में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से 2-2 फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ये ट्रेनें सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी।
शाम का क्या होगा समय?
वहीं, शाम के पीक आवर्स में दोनों दिशाओं में 2-2 फास्ट ट्रेनें शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे चलेंगी। ये फास्ट ट्रेनें मौजूदा नियमित नमो भारत सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। नियमित ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी।
कौन-कौन से होंगे स्टेशन?
16 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली नमो भारत की फास्ट ट्रेनों के लिए सिर्फ पांच ही स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। ये ट्रेनें कॉरिडोर के केवल 5 प्रमुख स्टेशनों, सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर ही रहेगा।

जान लें जरूरी बात
यह बताना जरूरी है कि इन फास्ट ट्रेनों के चलने से पहले से चलने वाली नमो भारत ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में सवार होने से पहले स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड देखें और प्लेटफॉर्म पर होने वाली घोषणाओं को ध्यान से सुनें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि ट्रेन फास्ट सेवा है या नियमित सेवा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।