विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड के बाद RTO का खौफ, नोएडा में टूर एंड ट्रैवल्स के दफ्तर बंद; बोर्ड ढके

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:45 AM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना के बाद आरटीओ की कार्रवाई से बचने के लिए नोएडा में ...और पढ़ें

छलेरा गांव में ट्रैवल्स संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए अपना बोर्ड ढक दिया है। जागरण

छलेरा गांव में ट्रैवल्स संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए अपना बोर्ड ढक दिया है। जागरण

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे बस आग के बाद आरटीओ ने कार्रवाई तेज की।

  2. नोएडा में टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों ने अपने कार्यालय बंद किए।

  3. संचालक बोर्ड छिपाकर विभाग की संभावित कार्रवाई से बच रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना के बाद आरटीओ विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों ने आफिस बंद कर दिए हैं। शहर के कई स्थानों पर एजेंसियों के बोर्ड भी कपड़े से छिपा दिए गए हैं।

संचालकों ने शनिवार को छलेरा में अपने टूर एंड ट्रेवल्स के आफिस को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है, जबकि बाहर लगे बोर्ड को भी कपड़ों से ढकवा दिया है। बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने पर नौ लोगों की जलकर मौत हो गई।

संचालकों पर आरटीओ का शिकंजा

दर्दनाक घटना के बाद आरटीओ विभाग ने प्राइवेट स्लीपर बस और उनकी बुकिंग करने वाले संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अन्य जनपद व राज्यों से आने वाली बसों के मानक पूरे नहीं होने पर उन्हें सीज करने की कार्रवाई जा रही है।

इस डर से संचालकों ने आफिस कुछ दिन के लिए बंद कर बोर्ड पर तिरपाल डालकर यात्रियों की बुकिंग लेना से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत

यह भी पढ़ें- लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई, चालक और यात्री घायल