ग्रेटर नोएडा में 17 साल के छात्र का अपहरण कर जंगल में की बेरहमी से पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के रबूपुरा में 17 वर्षीय छात्र को घर के बाहर से अगवा कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नोएडा में 17 वर्षीय छात्र का घर से अपहरण।
जंगल में ले जाकर छात्र को बेरहमी से पीटा गया।
पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के करौलियान मोहल्ले में 17 वर्षीय छात्र को घर के बाहर से अगवा कर जंगल में ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है।
स्वजन ने चार युवकों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रबूपुरा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का है। तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता सलीम ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब सात बजे परिवार उनके ताऊ के निधन पर शोक में था। इसी दौरान आंबेडकर नगर निवासी सुमित, दीपक, प्रवीन और कार्तिक उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
उनका 17 वर्षीय बेटा, जो क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है, घर के बाहर गली में खड़ा था। आरोप है कि चारों युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मेहंदीपुर के जंगल की ओर ले गए।
घाल अवस्था में मिला छात्र
जहां उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। काफी देर तक छात्र के नहीं मिलने पर स्वजन ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11:30 बजे आंबेडकर नगर के बाहर जंगल में स्वजन को छात्र घायल अवस्था में मिला।
पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का है। तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।