गौतमबुद्ध नगर में ग्रेप 3 नियमों का सख्ती से पालन, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेप-3 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में ग्रेप 3 नियमों का सख्ती से पालन, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
गौतमबुद्ध नगर में ग्रेप-3 नियमों का कड़ाई से पालन।
निर्माण और विध्वंस कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया।
उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई।
चेतन राठौड़, नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेप-3 लागू किए जाने के बाद गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में विभिन्न अधिकारी हुए शामिल
इसमें उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) और सदर, दादरी एवं जेवर के उप जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
प्रतिबंध का पालन करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। सभी संबंधित विभाग नियमित निरीक्षण और निगरानी के जरिए ग्रेप-3 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विभाग आपसी समन्वय से काम करें।