स्वगणना करने में ग्रेटर नोएडा वाले आगे, नोएडावासी बचा रहे अपना समय
नोएडा में स्वगणना की प्रक्रिया धीमी है, आठ दिनों में केवल 2118 पंजीकरण हुए हैं, जबकि ग्रेटर नोएडा में यह आंकड़ा 2962 तक पहुंच गया है।
-1795482298730_m.webp)
स्वगणना में ग्रेटर नोएडा वाले आगे ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
नोएडा में स्वगणना की गति धीमी, केवल 2118 पंजीकरण।
ग्रेटर नोएडा में स्वगणना में लोग अधिक सक्रिय, 2962 पंजीकरण।
नोएडावासियों में उत्साह और जागरूकता की कमी मुख्य कारण।
सुमित शिशोदिया, नोएडा। समय की बचत कराने वाली स्वगणना से लोग लगातार बच रहे हैं। नोएडा में स्वगणना की चाल सुस्त नजर आ रही है।
हालत ये है कि भारसाधन (चार्ज) अधिकारी के नेतृत्व में 2717 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के स्वगणना के लिए लगातार जागरूक करने के बावजूद आठ दिन में महज 2118 पंजीकरण हुए हैं।
लोगों में उत्साह और जागरूकता की कमी
इसका कारण लोगों में उत्साह और जागरूकता की कमी को अहम कारण बताया जा रहा है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में स्वगणना का आंकड़ा 2962 यानी तीन हजार के करीब पहुंच गया है।
अधिकारी ने लोगों को आरडब्ल्यूए ऑफिस, कार्यालय, बस स्टाप और इंटरनेट मीडिया समेत अन्य स्थानों पर जाकर जागरूक करने की बात कही है।
स्वगणना करने से बच रहे लोग
भारसाधन (चार्ज) अधिकारी इंदु प्रकाश का कहना है कि लोग स्वगणना करने से बच रहे हैं। उन्हें 40 सवालों के जवाब देने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है, जबकि स्वगणना में लोगों को समय की बचत होगी।
प्रगणक के घर आने पर उन्हें केवल एसई-आइडी बताकर अपनी जनगणना पांच मिनट में सत्यापित करानी है, लेकिन नोएडावासियों में उत्साह और जागरूकता की से स्वगणना की चाल सुस्त पड़ गई है।
आंकड़े बताते हैं कि स्वगणना करने में ग्रेटर नोएडा के लोग सबसे आगे हैं। यहां एक दिन में 250-300 लोगों की स्वगणना सत्यापित हो रही है, जबकि नोएडा में यह आंकड़ा 100-150 के पार नहीं बढ़ रहा है।
उप-जिला - स्वगणना
- 7129 दादरी - 511
- 7130 नोएडा - 2118
- 7131 बिलासपुर - 31
- 7132 दनकौर - 106
- 7133 ग्रेटर नोएडा - 2962
- 7134 रबुपुरा - 37
- 7135 जहांगीरपुर - 25
- 7136 जेवर - 224
- 7137 यीड़ा सिटी - 201
ऐसे करें स्वगणना की प्रक्रिया :
- भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर क्लिक करें।
- राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश का चयन करें। भाषा का चयन कर उसकी पुष्टि करें।
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश पढ़कर मोबाइल नंबर दर्ज करें। कैप्चा भरकर मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
- लोकेशन मैप होने पर आगे बढ़ें। यदि लोकेशन मैप न है तो जिला, उपजिला एवं गांव/शहर का चयन कर मानचित्र पर अपने घर की सही लोकेशन दर्ज कर उसकी पुष्टि करें।
- परिवार में मुखिया से संबंधित आवश्यक विवरण भरें। सभी सदस्यों की एक-एक कर सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- सदस्यों का विवरण देकर शेष जानकारियां भी जल्दी भरकर सही तरह जांच लें। सभी विवरण सही पाए जाने पर फार्म सबमिट करें।
- स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राप्त विशिष्ट स्वगणना पहचान संख्या (एसई आइडी) को सुरक्षित रखें।
- कोई भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर-1855 पर संपर्क करें।
नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र :
- कुल हाउस लिस्टिंग ब्लाक - 2843
- कुल सुपरवाइजर - 353
- कुल प्रगणक - 2364
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 21 हजार दीयों से रोशन हुई हरकी पैड़ी, देव दीपावली के साथ आज होगा पूर्णिमा स्नान