नोएडा सेक्टर 51 में गांजा बिक्री और असामाजिक गतिविधियां, आरडब्ल्यूए ने बढ़ाई पेट्रोलिंग की मांग
नोएडा के सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए ने दिवाली के बाद पुलिस पेट्रोलिंग कम होने और असामाजिक गतिविधियां बढ़ने की शिकायत डीसीपी से ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर 51 में गांजा बिक्री और असामाजिक गतिविधियां ( फोटो स्रोत : जागरण)
HighLights
सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए ने डीसीपी को पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु पत्र लिखा।
पिंक बूथ के पीछे शराब पीने व खुले में गांजा बेचने की शिकायत।
डीसीपी ने शिकायत पर उचित कार्रवाई और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया।
स्वाति भाटिया, नोएडा। सेक्टर-51 में दीवाली के बाद से पुलिस पेट्रोलिंग कम होने और असामाजिक गतिविधियां बढ़ने का आरोप लगा आरडब्ल्यूए ने डीसीपी नोएडा को पत्र लिखा है।
महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बने महिला पिंक बूथ के पीछे शाम छह बजे से देर रात तक खुले में शराब पीने का सिलसिला चलता है। रेहड़ी-पटरी के कारण यहां जाम भी लगता है।
सेक्टर-51 के डी-ब्लाक पार्क के कोने पर खुले में गांजा बेचने की शिकायत भी की गई है। आरडब्ल्यूए ने रात में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, अवैध गतिविधियों पर रोक व अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
साथ ही डीसीपी से क्षेत्र के निवासियों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया है। मामले में डीसीपी प्रीति यादव का कहना है कि शिकायत के संबंध में उचित कार्रवाई होगी व पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- नोएडा में बाइक सवारों ने चुराईं 6.5 लाख की तीन घोड़ियां, परिवार की रोजी-रोटी पर संकट