विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में सीवर के मेनहोल में लगी 'स्वास्तिक' वाली ईंटें, बवाल के बाद प्राधिकरण का एक्शन

By Swati BhatiaEdited By: Shraddha Pandey
Published: Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM (IST)

नोएडा सेक्टर-49 में सीवर के मेनहोल में स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटों के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है। नोएडा ...और पढ़ें

HighLights

  1. नोएडा में सीवर मेनहोल में स्वास्तिक ईंटों का उपयोग।

  2. नोएडा सिटीजन फोरम ने धार्मिक भावनाओं पर आपत्ति जताई।

  3. नोएडा प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सनातन धर्म में शुभता, मंगल और कल्याण का प्रतीक माने जाने वाले स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटें सीवर के मेन हाल चैंबर में लगाए जाने का आरोप सामने आने के बाद नोएडा के सेक्टर-49 में मामला गरमा गया है।

नई सीवर लाइन के निर्माण कार्य को लेकर उठे इस विवाद में नोएडा सिटीजन फोरम ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। एनसीएफ के संयोजक और आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस मामले को उठाया है।

स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटों को हटवाने की मांग

उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने और सीवर के मेन हाल चैंबरों में लगाई गई स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटों को हटवाने की मांग की है।

पवित्र स्वास्तिक चिह्न को लेकर उठे सवाल, निर्माण कार्य पर आपत्तिप्रशांत त्यागी द्वारा साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर आरोप लगाया गया है कि सेक्टर-49 में डाली जा रही नई सीवर लाइन के तहत बनाए जा रहे मेनहोल चैंबरों में स्वास्तिक चिह्न अंकित ईंटों का इस्तेमाल किया गया है।

एनसीएफ का कहना है कि स्वास्तिक सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र प्रतीक है, जिसका धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और मांगलिक अवसरों पर विशेष महत्व है। ऐसे में धार्मिक प्रतीक वाली ईंटों का सीवर के मेनहोल में इस्तेमाल किए जाने पर संगठन ने गंभीर आपत्ति जताई है।

शीघ्र कार्रवाई की मांग की है

एनसीएफ ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। संगठन ने स्पष्ट रूप से मांग उठाई है कि जहां भी स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटें सीवर के मेनहोल चैंबरों में लगाई गई हैं, उन्हें हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

साथ ही संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति सामने न आए। सेक्टर-49 में उठे इस मामले पर अब नोएडा प्राधिकरण की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई का इंतजार है।

इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ( जल एवं सीवर) आरपी सिंह का कहना हैं कि एक ट्रक आ गया था। जिसे हटवा दिया गया था तुरंत स्वास्तिक वाली ईंटों को वापस कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- नोएडा में ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा आधुनिक मॉल, 800 कारों की पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत

यह भी पढ़ें- 3 साल बाद नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए कवायद तेज, 34 करोड़ का टेंडर जारी