विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 साल बाद नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए कवायद तेज, 34 करोड़ का टेंडर जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:40 AM (IST)

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-151ए में अधूरे अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स के शेष कार्य को पूरा करने के लिए ₹34.66 करोड़ का री-टेंडर जारी किया है।

नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए नया टेंडर (Image Edit by AI)

नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए नया टेंडर (Image Edit by AI)

HighLights

  1. नोएडा प्राधिकरण ने गोल्फ कोर्स के लिए री-टेंडर जारी किया।

  2. ₹34.66 करोड़ के शेष सिविल व फिनिशिंग कार्य।

  3. पूर्व ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर नया चयन होगा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-151ए में बन रहे अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को चुनने की प्रक्रिया तेज की है। प्राधिकरण ने निविदा सूची में 34.66 करोड़ रुपये का री-टेंडर जारी कर शेष सिविल व फिनिशिंग कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का खाका खींचा है।

बता दें सेक्टर-151ए के गोल्फ कोर्स का निर्माण 2022 तक पूरा होना था। तीन वर्ष की देरी इस विश्वस्तरीय परियोजना के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक जुलाई 2021 को कश्यपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया था।

30 जून 2022 तक होना था पूरा

अनुबंध के अनुसार निर्माण कार्य 30 जून 2022 तक पूरा होना अनिवार्य था। तय समय पर काम न होने पर प्राधिकरण ने कई बार मोहलत दी और अंतिम डेडलाइन 30 जून 2025 तय की गई। इसके बावजूद कंपनी काम पूरा नहीं कर सकी।

प्राधिकरण ने 18 नवंबर 2024 और 24 जून 2025 को नोटिस जारी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने एजेंसी की धरोहर राशि जब्त करते हुए उसे दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया।

140 करोड़ की लागत से 68 फीसदी कार्य हो चुका है पूरा

गोल्फ कोर्स में अब तक 140 करोड़ रुपये की लागत से 68 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां कार्य बंद है। अधूरे पडे 32 फीसदी कार्य को पूरा करने के लिए प्राधिरकण ने री-टेंडर किया है।

13.87 एकड़ में फैली इस परियोजना में 94.36 एकड़ का गोल्फ एरिया, 7.91 एकड़ की ड्राइविंग रेंज और 6.89 एकड़ का क्लब व पार्किंग एरिया शामिल है। इसके अलावा परिसर में हेलीपेड और एप्रोच रोड का प्रावधान भी है।

यह भी पढ़ें- छह साल बाद जागा नोएडा प्राधिकरण, 4.8 किमी एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ की लागत से लगेगा साउंड बैरियर

यह भी पढ़ें- नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों का हल्लाबोल, बिजली काटने पर भड़के; 5% प्लॉट और मुआवजे को लेकर अड़े