विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा स्कूटी विवाद हत्या मामले में एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM (IST)

नोएडा के नया बांस गांव में दीपावली की रात स्कूटी टकराने के विवाद में एक भाई की मौत के मामले ...और पढ़ें

नोएडा स्कूटी विवाद हत्या मामला: एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा स्कूटी विवाद हत्या मामला: एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नोएडा में स्कूटी विवाद में एक भाई की हत्या।

  2. दीपावली की रात हुई घटना में एक नाबालिग गिरफ्तार।

  3. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मुनीश शर्मा, नोएडा। नया बांस गांव के क्रीड़ा पार्क में दीपावली की रात स्कूटी टकराने के विवाद में दो भाइयों पर ईंट से हमले में एक भाई की मौत मामले में फेज वन थाना पुलिस ने हत्यारोपित एक नाबालिग को मंगलवार को लखनऊ से पकड़ लिया।

उसको न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। दिल्ली, नोएडा में दबिश देने के बाद पुलिस अभी खाली हाथ है। घटना के बाद से आराेपित मोबाइल फोन बंद कर भागे हुए हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज..

एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अमित के पिता संजय की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा है। अन्य आरोपितों की तलाश में चार टीम जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

टीम ने कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और नोएडा के संभावित जगहों पर दबिश दी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह है मामला

दिल्ली अशोक नगर के अमित अपने भाई शिवम व दोस्तों संग रविवार देर रात करीब 12 बजे नोएडा के नया बांस स्थित गांव के पार्क में खा-पी रहे थे। उनके पास में अन्य युवक जन्मदिन मना रहे थे। साढ़े 12 बजे चलने पर स्कूटी जन्मदिन मना रहे युवकों में से आफताब नाम के युवक के पैर से टकरा गई।

इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आफताब, गोलू समेत तीन ने ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से अमित और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों के बेहोश होन पर आरोपित मौके से भाग निकले। दोनों घायलों को अन्य दोस्त अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिवम का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- छठ पर घर जाने वालों को राहत, कानपुर होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।