विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर जाने वालों को राहत, कानपुर होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:48 PM (IST)

रेलवे ने छठ पूजा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 12 विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छठ पूजा हेतु 12 विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू।

  2. कानपुर, गोविंदपुरी से गुजरेंगी कई छठ विशेष ट्रेनें।

  3. गोरखपुर एक्सप्रेस को पुखरायां स्टेशन पर नया ठहराव मिला।

जागरण संवाददाता, कानपुर। छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। ये ट्रेनें कानपुर होकर गुजरेंगी, जिससे बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

  • ट्रेन संख्या 02258 नई दिल्ली से 11 नवंबर को सुबह पांच बजे रवाना होगी कानपुर सेंट्रल सुबह 10 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। शाम 6:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02257 पटना जंक्शन से 12 नवंबर को सुबह आठ बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी नई दिल्ली रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02436 नई दिल्ली से 13 नवंबर को सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल दोपहर 1:35 बजे आएगी, पटना जंक्शन रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02435 14 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह आठ बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल दोपहर 3:50 बजे आएगी। नई दिल्ली रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर से 11 से 20 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार, रविवार रात 8:10 बजे रवाना होगी। गोविदपुरी दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे आएगी, नई दिल्ली दोपहर तीन बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली से 12 से 21 नवंबर तक गुरुवार, शनिवार, सोमवार शाम सात बजे चलेगी। गोविंदपुर दूूसरे दिन रात 1:55 बजे आएगी। राजेंद्र नगर दोपहर दो बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 09721 जयपुर से 11 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी रात 10:50 बजे आएगी। दूसरे दिन दोपहर तीन बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 09722 भागलपुर से 18 नवंबर को रात 9:30 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी दूसरे दिन शाम 4:05 बजे आएगी, जयपुर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 09427 अहमदाबाद से 10 नवंबर को रात 12:55 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी रात 10:02 बजे आएगी। राजगीर दूसरे दिन सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 09428 राजगीर से 11 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी अगले दिन सुबह 4:18 बजे आएगी। अहमदाबाद रात 11:25 बजे पहुंचेगी। (वि.)

गोरखपुर एक्सप्रेस का पुखरायां स्टेशन पर ठहराव

रेलवे ने गोरखपुर-यशवंतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का पुखरायां स्टेशन पर ठहराव दिया है। ट्रेन संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां स्टेशन पर शाम 6:58 बजे आगमन होगा, यहां दो मिनट रुकने के बाद शाम सात बजे रवाना होगी। यह ठहराव मंगलवार से प्रभावी हो गया। ट्रेन संख्या 15024 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस पुखरायां स्टेशन पर सुबह 9:47 बजे आएगी। दो मिनट रुकने के बाद 9:49 बजे रवाना होगी। यह ठहराव 14 नवंबर से प्रभावी है। ट्रेन के ठहराव पर पुखरायां रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व सांसद नारायणदास अहिरवार ने हरी झंडी दिखाकर नई रेल ठहराव सुविधा का शुभारंभ किया। (वि.)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।