प्रदूषण में सुधार होते ही स्कूलों के लिए नया आदेश, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक की हाइब्रिड क्लास बंद
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार के बाद स्कूलों को लेकर फैसला लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में ...और पढ़ें

स्कूलों के लिए नया आदेश। फोटो: सांकेतिक
HighLights
वायु प्रदूषण में सुधार के बाद हाइब्रिड मोड समाप्त।
कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य कक्षाएं शुरू।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। अब स्कूलों में पहले की तरह सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि सात नवंबर से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य हाइब्रिड मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।
अब सामान्य रूप से चलेंगी कक्षाएं
ऐसे में पूर्व में जारी व्यवस्था को खत्म करते हुए विद्यालयों में सामान्य कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।